SBI म्यूचुअल फंड ने इस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयर में लगातार उछाल; एक साल में आई इतनी तेजी
SBI म्यूचुअल फंड ने 20 मई को बंधन बैंक के 16,98,478 शेयर या 0.1054 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी, जिससे उसका स्टेक बढ़कर 8,12,46,734 शेयर या 5.0432 फीसदी हो गया. बैंक के शेयर हाल के समय में तेजी के रास्ते पर रहे हैं. पिछले एक महीने में इनमें 10.5%, तीन महीनों में 14% और इस साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 35% की जबरदस्त बढ़त हुई है.
एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) के मामले में भारत के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस, SBI म्यूचुअल फंड ने ओपन मार्केट से खरीदारी करके प्राइवेट सेक्टर के लेंडर बंधन बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे उसकी होल्डिंग 5 फीसदी के पार पहुंच गई है.
कितनी हो गई हिस्सेदारी?
एक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, SBI म्यूचुअल फंड ने 20 मई को बंधन बैंक के 16,98,478 शेयर या 0.1054 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी, जिससे उसका स्टेक बढ़कर 8,12,46,734 शेयर या 5.0432 फीसदी हो गया. इस खरीद से पहले SBI म्यूचुअल फंड के पास 7,95,48,256 शेयर या 4.9378 फीसदी हिस्सेदारी थी.
पेड अप शेयर कैपिटल
SBI Mutual Fund ने कहा, ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि SBI Mutual Fund ने अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत 20 मई, 2026 को आपकी कंपनी के 16,98,478 शेयर हासिल किए हैं, जिसके चलते आपकी कंपनी की पेड अप शेयर कैपिटल का 5 फीसदी हिस्सा हासिल कर लिया है.
बंधन बैंक के शेयर की कीमत का रुझान
बंधन बैंक के शेयर हाल के समय में तेजी के रास्ते पर रहे हैं. पिछले एक महीने में इनमें 10.5%, तीन महीनों में 14% और इस साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 35% की जबरदस्त बढ़त हुई है. वहीं, पिछले एक साल में इस शेयर में 18% की बढ़ोतरी हुई है. तीन साल की लंबी अवधि में बंधन बैंक के शेयर में तीन साल में 20% और पांच साल में 35% की गिरावट आई है.
बंधन बैंक की कमाई
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की चौथी तिमाही के लिए कमाई के मजबूत आंकड़े पेश किए हैं. चौथी तिमाही का PAT (टैक्स के बाद प्रॉफ़िट) सालाना आधार पर (YoY) 68% और तिमाही आधार पर (QoQ) 159% बढ़कर 530 करोड़ रुपये हो गया और नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 1.4 फीसदी और तिमाही आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 2800 करोड़ रुपये हो गई.
कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 3.2 फीसदी और तिमाही आधार पर 5.5 फीसदी बढ़कर 3,570 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.3 फीसदी और तिमाही आधार पर 0.3 फीसदी घट गया. बैंक की एसेट क्वालिटी में भी काफी सुधार हुआ. ग्रॉस NPA एक साल पहले के 4.7% से घटकर 3.3% रह गया, जबकि नेट NPA 1.3% से घटकर 1% रह गया.
Latest Stories
गिरावट के बीच ये 2 छोटे शेयर दे रहे 7% से ज्यादा डिविडेंड, कम कर्ज और मजबूत कमाई ने बढ़ाया भरोसा
Closing Bell: सेंसेक्स 230 अंक चढ़ा और निफ्टी 23700 के ऊपर बंद, बैंकिंग शेयर चमके
AI की दुनिया में बड़ा दांव! Fractal Analytics को दिख रही ‘100x Opportunity’, ब्रोकरेज ने भी दिया टारगेट
