गिरावट के बीच ये 2 छोटे शेयर दे रहे 7% से ज्यादा डिविडेंड, कम कर्ज और मजबूत कमाई ने बढ़ाया भरोसा
कई छोटे और मिडकैप शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे समय में निवेशक अब सिर्फ शेयर प्राइस बढ़ने का इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि उन कंपनियों की तलाश में हैं जो हर साल अच्छा डिविडेंड भी देती हों. खासकर ऐसे शेयर जिनका कारोबार मजबूत हो, कर्ज कम हो और मुनाफा लगातार बना रहे. इसी बीच दो छोटे शेयर निवेशकों के बीच चर्चा में आ रहे हैं.
Dividend Stocks: शेयर बाजार में पिछले एक साल से उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है. कई छोटे और मिडकैप शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे समय में निवेशक अब सिर्फ शेयर प्राइस बढ़ने का इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि उन कंपनियों की तलाश में हैं जो हर साल अच्छा डिविडेंड भी देती हों. खासकर ऐसे शेयर जिनका कारोबार मजबूत हो, कर्ज कम हो और मुनाफा लगातार बना रहे. इसी बीच दो छोटे शेयर निवेशकों के बीच चर्चा में आ रहे हैं.
ये कंपनियां 7 प्रतिशत से ज्यादा डिविडेंड यील्ड दे रही हैं और इनके ऊपर कर्ज भी लगभग ना के बराबर है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों कंपनियों के शेयर पिछले एक साल में 24 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुके हैं. इसी वजह से इनका डिविडेंड यील्ड और ज्यादा आकर्षक बन गया है. बाजार के जानकार मानते हैं कि अगर कंपनी का बिजनेस मजबूत हो और कमाई लगातार बनी रहे, तो ऐसे शेयर लंबे समय में निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
Accelya Solutions
पहली कंपनी Accelya Solutions है. यह कंपनी एयरलाइन इंडस्ट्री के लिए software और digital services उपलब्ध कराती है. कंपनी टिकटिंग, cargo management और airline accounting जैसे कामों के लिए तकनीकी समाधान देती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,653 करोड़ रुपये है.
कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसकी मजबूत कमाई क्षमता मानी जा रही है. कंपनी का ROCE करीब 54 प्रतिशत है, जो इंडस्ट्री के औसत से काफी ज्यादा है. वहीं कंपनी का ROE भी 46 प्रतिशत के आसपास है. इसका मतलब है कि कंपनी अपने निवेश और शेयरधारकों के पैसों से अच्छी कमाई कर रही है.
कंपनी पर कर्ज भी काफी कम है. Accelya का debt-to-equity ratio सिर्फ 0.33 है. कंपनी ने जनवरी 2026 में 45 रुपये प्रति शेयर का interim dividend दिया था. पिछले 12 महीनों में कंपनी ने कुल 85 रुपये प्रति शेयर से ज्यादा डिविडेंड दिया है. मौजूदा समय में इसका dividend yield करीब 8.1 प्रतिशत है.
हालांकि पिछले कुछ समय में कंपनी की growth थोड़ी धीमी हुई है. दिसंबर तिमाही में मुनाफा भी घटा था, लेकिन मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की स्थिति दोबारा बेहतर होती दिखाई दी. पिछले एक साल में शेयर करीब 29 प्रतिशत टूट चुका है. इसके पीछे IT सेक्टर की कमजोरी और AI को लेकर बढ़ती चिंता को बड़ा कारण माना जा रहा है.

Alldigi Tech
दूसरी कंपनी Alldigi Tech है, जिसे पहले Allsec Technologies के नाम से जाना जाता था. यह कंपनी BPO और HR outsourcing services का कारोबार करती है. कंपनी भारत, फिलीपींस और अमेरिका में अपने operations चलाती है और कई बड़ी global कंपनियों को सेवाएं देती है.
कंपनी का ROCE करीब 30 प्रतिशत और ROE करीब 35 प्रतिशत है. यानी कंपनी कम पूंजी में भी अच्छी कमाई कर रही है. कंपनी पर कर्ज भी बहुत कम है और debt-to-equity ratio सिर्फ 0.34 है.
Alldigi Tech फिलहाल करीब 7.3 प्रतिशत का dividend yield दे रही है. कंपनी ने जनवरी 2026 में 30 रुपये प्रति शेयर का interim dividend घोषित किया था. कंपनी अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा निवेशकों को वापस दे रही है.
पिछले पांच साल में कंपनी की बिक्री, EBITDA और मुनाफे में लगातार अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि हाल के महीनों में अमेरिकी बाजार को लेकर चिंता, management बदलाव और बढ़ते खर्च के कारण शेयर पर दबाव बना हुआ है.

क्या निवेशकों के लिए मौका है?
बाजार में उतार-चढ़ाव के दौर में ऐसे शेयर निवेशकों को स्थिर कमाई का विकल्प दे सकते हैं. Accelya Solutions और Alldigi Tech दोनों कंपनियों की खास बात यह है कि इनके promoter holding 70 प्रतिशत से ज्यादा है और शेयर pledge भी नहीं हैं.
हालांकि दोनों कंपनियों के सामने चुनौतियां भी हैं. Accelya का कारोबार airline industry पर निर्भर है, जबकि Alldigi का कारोबार global outsourcing market से जुड़ा हुआ है. इसके बावजूद मजबूत balance sheet, कम कर्ज और ऊंचे dividend payout के कारण ये दोनों शेयर FY27 में निवेशकों की नजर में बने रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 10 साल के निचले स्तर पर आ सकती है सोने के गहनों की बिक्री, ड्यूटी में बढ़ोतरी का दिखेगा असर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: सेंसेक्स 230 अंक चढ़ा और निफ्टी 23700 के ऊपर बंद, बैंकिंग शेयर चमके
SBI म्यूचुअल फंड ने इस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयर में लगातार उछाल; एक साल में आई इतनी तेजी
AI की दुनिया में बड़ा दांव! Fractal Analytics को दिख रही ‘100x Opportunity’, ब्रोकरेज ने भी दिया टारगेट
