Wipro के बायबैक की आ गई रिकॉर्ड डेट; 250 रुपये प्रति शेयर पर खरीदेगी कंपनी, 15000 करोड़ का है प्लान
Wipro लिमिटेड ने अपने 15,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक प्रोग्राम के लिए 5 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय कर दी है. कंपनी 250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अधिकतम 60 करोड़ फूली पेड-अप इक्विटी शेयर्स वापस खरीदेगी. यह बायबैक टेंडर ऑफर रूट के जरिए किया जाएगा, जिसमें पात्र शेयरधारक हिस्सा ले सकेंगे.
Wipro Buyback 2026: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Wipro लिमिटेड ने अपने बहुप्रतीक्षित शेयर बायबैक प्रोग्राम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर शुक्रवार, 5 जून 2026 को बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी है. इस तारीख के आधार पर यह तय किया जाएगा कि कौन-कौन से शेयरधारक कंपनी के बायबैक प्रोग्राम में हिस्सा लेने के पात्र होंगे. कंपनी पहले ही अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डर्स से इस बायबैक प्रपोजल को मंजूरी दिला चुकी है. अब Wipro इस योजना के तहत निवेशकों को बड़ा कैपिटल रिटर्न देने की तैयारी में है.
60 करोड़ शेयर खरीदेगी कंपनी
Wipro लिमिटेड इस बायबैक प्रोग्राम के तहत अधिकतम 60 करोड़ फूली पेड-अप इक्विटी शेयर्स वापस खरीदेगी. प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये तय है. कंपनी ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए कुल 15,000 करोड़ रुपये तक का निवेश निर्धारित किया है. बायबैक प्रोसेस के तहत कंपनी निवेशकों से 250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर खरीदेगी. यह बायबैक टेंडर ऑफर रूट के जरिए किया जाएगा, जिसमें पात्र शेयरधारक अपने शेयर कंपनी को बेच सकेंगे.
रिकॉर्ड डेट क्यों है अहम
बायबैक प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए रिकॉर्ड डेट बेहद महत्वपूर्ण होती है. 5 जून 2026 तक जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में Wipro के शेयर मौजूद होंगे, वही इस प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र माने जाएंगे. कंपनी इस तारीख के आधार पर एलिजिबल शेयरहोल्डर्स की सूची तैयार करेगी. इसके बाद निवेशकों को टेंडर ऑफर के जरिए अपने शेयर कंपनी को बेचने का अवसर मिलेगा.
शेयरहोल्डर्स वैल्यू बढ़ाने पर फोकस
Wipro का यह बायबैक केवल कैपिटल रिटर्न तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कंपनी की लंबी अवधि की रणनीति का हिस्सा भी है. बायबैक के जरिए कंपनियां बाजार में मौजूद शेयरों की संख्या कम करती हैं, जिससे अर्निंग पर शेयर यानी EPS में सुधार देखने को मिल सकता है. इसके अलावा बायबैक से निवेशकों को कंपनी से एग्जिट ऑपर्च्युनिटी भी मिलती है. खासतौर पर तब, जब कंपनी बाजार भाव से बेहतर कीमत पर शेयर वापस खरीदने की पेशकश करती है.
कैसा है शेयर का हाल
शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.69 फीसदी बढ़कर 203.11 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में इसमें 6.88 फीसदी की तेजी आई है.
यह भी पढ़ें: RBI का सरकार को गिफ्ट, दिया रिकॉर्ड ₹2.87 लाख करोड़ का डिविडेंड, खजाने को मिलेगी राहत!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IFCI Share में 12% उछाल, NSE IPO की चर्चा से शेयर ने बनाया 52 हफ्ते का नया हाई
इस कंपनी ने किया ₹1800 करोड़ के नए बिजनेस का ऐलान, केबल-वायर्स स्टॉक्स में मचा हड़कंप! KEI समेत कई शेयर 8% तक टूटे
Tata Motors का ₹41580 करोड़ का बड़ा दांव, Iveco Group डील को इटली की मंजूरी, अब शेयरधारकों की बारी
