AI डेटा सेंटर बूम से फायदा उठा सकते ये 3 शेयर, एक साल में 655% तक भागे स्टॉक्स, जानें कौन असली सिकंदर?

Data Center, Telecom Infrastructure और Power Equipment से जुड़ी कंपनियों के लिए बड़े अवसर बन रहे हैं. लंबी अवधि में इस सेक्टर को भारत में बढ़ते इंटरनेट यूजर्स, AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर को मिल रहे सरकारी सपोर्ट और ग्लोबल क्लाउड कंपनियों के विस्तार से भी मजबूती मिल सकती है.

डाटा सेंटर Image Credit: CANVA

भारत में AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल पेमेंट्स और कंपनियों के तेजी से डिजिटल होने के चलते डेटा स्टोरेज और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी वजह से AI और Data Center से जुड़े शेयर निवेशकों के बीच चर्चा में हैं. AI-बेस्ड एप्लिकेशन को शक्तिशाली सर्वर, एडवांस नेटवर्किंग, बेहतर कूलिंग सिस्टम और बिना रुकावट बिजली की जरूरत होती है. इससे Data Center, Telecom Infrastructure और Power Equipment से जुड़ी कंपनियों के लिए बड़े अवसर बन रहे हैं. लंबी अवधि में इस सेक्टर को भारत में बढ़ते इंटरनेट यूजर्स, AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर को मिल रहे सरकारी सपोर्ट और ग्लोबल क्लाउड कंपनियों के विस्तार से भी मजबूती मिल सकती है.

Sterlite Technologies

  • Sterlite Technologies एडवांस कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस देने वाली एक ग्लोबल कंपनी है, जो AI-Ready Infrastructure, FTTx, Rural Network, Enterprise Network और Data Center Network तैयार करने में विशेषज्ञता रखती है.
  • कंपनी Data Center Interconnect Solutions भी उपलब्ध कराती है, जिससे ऑपरेटर्स मजबूत और स्केलेबल नेटवर्क बना सकें. AI युग में तेजी से बढ़ती डेटा जरूरतों को पूरा करने के लिए यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
  • Sterlite Technologies की एक और खासियत Data Center Whitespace Solutions है. इसमें कंपनी डेटा सेंटर के भीतर सर्वर, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पावर और कूलिंग सिस्टम के लिए बेहतर स्पेस मैनेजमेंट में मदद करती है. इससे कंपनियां उपलब्ध जगह का अधिकतम उपयोग कर पाती हैं.
  • 1 जून को बाजार खुलने से पहले कंपनी के शेयरों का भाव 536.15 रुपये था. पिछले एक सप्ताह में शेयर 21.53 फीसदी चढ़ा है. वहीं, तीन महीने में इसमें 236.82 फीसदी और एक साल में 645.27 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.

Anant Raj

  • Anant Raj रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की जानी-मानी कंपनी है. कंपनी का कारोबार हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, कमर्शियल प्रोजेक्ट्स, आईटी पार्क, मॉल, हॉस्पिटैलिटी और अब तेजी से बढ़ते Data Center कारोबार तक फैला हुआ है.
  • कंपनी की सब्सिडियरी यूनिट Anant Raj Cloud Pvt Ltd डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार का विस्तार कर रही है. FY26 के दौरान कंपनी ने मानेसर में 21 मेगावाट और पंचकूला में 7 मेगावाट IT Load क्षमता चालू की. कंपनी का लक्ष्य FY32 तक कुल 357 मेगावाट IT Load क्षमता हासिल करना है.
  • इसके अलावा कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ 50 मेगावाट IT Load क्षमता वाला नया Data Center स्थापित करने के लिए समझौता भी किया है. इससे दक्षिण भारत में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी.
  • 1 जून को बाजार खुलने से पहले Anant Raj के शेयरों का भाव 514.15 रुपये था. पिछले एक सप्ताह में शेयर 2.02 फीसदी बढ़ा है. हालांकि, तीन महीने में इसमें 2.95 फीसदी और एक साल में 8.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

KRN Heat Exchanger and Refrigeration

  • इस लिस्ट में तीसरा नाम KRN Heat Exchanger and Refrigeration का है. कंपनी HVAC (Heating, Ventilation and Air Conditioning), Refrigeration और Industrial Cooling Systems में इस्तेमाल होने वाले Heat Exchangers बनाने का काम करती है. इसके प्रमुख उत्पादों में Condenser Coils, Evaporator Coils और कस्टमाइज्ड कूलिंग सॉल्यूशंस शामिल हैं.
  • AI और Data Center सेक्टर के विस्तार से कंपनी को फायदा मिल सकता है, क्योंकि Data Centers में हजारों सर्वर लगातार काम करते हैं और उनसे भारी मात्रा में गर्मी पैदा होती है. ऐसे में बेहतर Cooling Infrastructure किसी भी Data Center के लिए बेहद जरूरी होता है.
  • KRN Heat Exchanger के प्रोडक्ट Data Center Cooling Systems में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे यह AI और डेटा सेंटर थीम का एक अप्रत्यक्ष लेकिन महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन जाता है.
  • 1 जून को बाजार खुलने से पहले कंपनी के शेयरों का भाव 1,107.3 रुपये था. पिछले एक सप्ताह में शेयर 0.21 फीसदी फिसला है. हालांकि, तीन महीने में इसमें 10.95 फीसदी और एक साल में 44.62 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें- 1 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन! लिस्ट में Textile Stocks से लेकर Suzlon Energy जैसे दिग्गज

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.