डेटा सेंटर सेक्टर में बड़ा मौका! इन 2 स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर, एक साल में मिला 616% तक रिटर्न
भारत में तेजी से बढ़ती डिजिटल इकॉनमी, AI अपनाने की रफ्तार और क्लाउड सर्विसेज की बढ़ती मांग के कारण डाटा सेंटर इंडस्ट्री आने वाले वर्षों में और तेजी से बढ़ सकती है. ऐसे में सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां ही नहीं, बल्कि कूलिंग, फाइबर नेटवर्क और सपोर्ट सिस्टम देने वाली कंपनियां भी इस बूम की बड़ी लाभार्थी बन सकती हैं.
भारत में AI और डेटा सेंटर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. अब तक निवेशकों का फोकस मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने वाली कंपनियों, पावर सिस्टम और कूलिंग सॉल्यूशन देने वाली इंजीनियरिंग कंपनियों पर रहा है. लेकिन डाटा सेंटर बनने के बाद असली जरूरत होती है. हाई-स्पीड डाटा ट्रांसफर, फाइबर नेटवर्क और एडवांस कूलिंग सिस्टम की. ऐसे में कुछ सपोर्टिंग कंपनियां इस तेजी से उभरते सेक्टर का बड़ा फायदा उठा सकती हैं.
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (CMIE) के मुताबिक, भारत में करीब 208 डाटा सेंटर प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 12 लाख करोड़ रुपये है. इनमें से 60 फीसदी से ज्यादा प्रोजेक्ट्स FY26 में ही घोषित किए गए हैं.
Aeroflex Industries
- Aeroflex Industries तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर और AI मार्केट के लिए एडवांस थर्मल मैनेजमेंट और लिक्विड कूलिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. पारंपरिक एयर कूलिंग की सीमाओं के कारण अब नई पीढ़ी के डाटा सेंटर्स में लिक्विड कूलिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है.
- कंपनी डाटा सेंटर सेक्टर के लिए कस्टमाइज्ड स्किड असेंबली, होज असेंबली, कनेक्टर्स और फिटिंग्स जैसे स्पेशलाइज्ड प्रोडक्ट बनाती है. इसमें स्किड असेंबली कंपनी का प्रमुख प्रोडक्ट माना जाता है.
- Aeroflex Industries का शेयर बुधवार को 1.04 फीसदी की तेजी के साथ करीब 407.4 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 4.18 फीसदी चढ़ा है. वहीं, पिछले तीन महीनों में इसमें 73.41 फीसदी और एक साल में 142.77 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.
Sterlite Technologies
- वेदांता ग्रुप की कंपनी Sterlite Technologies (STL) भी डेटा सेंटर सेक्टर में मजबूत पकड़ बना रही है. FY26 में कंपनी के कुल रेवेन्यू में एंटरप्राइज और डाटा सेंटर बिजनेस की हिस्सेदारी 19 फीसदी रही.
- कंपनी का मानना है कि AI डाटा सेंटर में बढ़ते निवेश और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन के चलते FY27 में यह हिस्सेदारी बढ़कर 30 फीसदी तक पहुंच सकती है.
- Sterlite Technologies का शेयर बुधवार को करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 510.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 26.12 फीसदी चढ़ा है. वहीं, पिछले तीन महीनों में इसमें 220.8 फीसदी और एक साल में 616.2 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है.
डाटा सेंटर सेक्टर में बड़ा मौका
भारत में तेजी से बढ़ती डिजिटल इकॉनमी, AI अपनाने की रफ्तार और क्लाउड सर्विसेज की बढ़ती मांग के कारण डाटा सेंटर इंडस्ट्री आने वाले वर्षों में और तेजी से बढ़ सकती है. ऐसे में सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां ही नहीं, बल्कि कूलिंग, फाइबर नेटवर्क और सपोर्ट सिस्टम देने वाली कंपनियां भी इस बूम की बड़ी लाभार्थी बन सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- सरकार अगले महीने बेच सकती है LIC में हिस्सेदारी, 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, टूटे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
EV का नया सुपर मटेरियल कार्बन ब्लैक, चीन को भारत दे रहा जोरदार टक्कर; ये 2 कंपनियां मार रहीं हैं बाजी
भर चुके हैं हिंडनबर्ग के घाव! 19.73 लाख करोड़ के पार हुआ अडानी ग्रुप का मार्केट कैप; इन शेयरों से मिली ताकत
इस टायर स्टॉक में आएगी 33% की रैली! ब्रोकरेज ने बोला- खरीदो; जानें किन वजहों से है बुलिश?
