इन 4 शेयरों ने मचाया तहलका! 52-वीक लो से 467% तक चढ़े स्टॉक्स, जानें कौन है रिटर्न का असली बाजीगर?

इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीन एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर सरकार के फोकस ने इन सेक्टर्स को मजबूत सपोर्ट दिया है. साथ ही बेहतर नतीजों और बढ़ती निवेशक दिलचस्पी ने भी इन शेयरों में तेजी को बढ़ावा दिया. आइए जानते हैं ऐसे 4 शेयरों के बारे में जिन्होंने अपने 52 हफ्ते के लो से 161 फीसदी से लेकर 467 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

52-वीक लो लगातार भाग रहे ये शेयर! Image Credit: Canva

पिछले कई महीनों से बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बीते एक साल में कई सेक्टर्स के शेयरों में शानदार रिकवरी भी देखने को मिली है. इलेक्ट्रिक व्हीकल, पावर इक्विपमेंट, फार्मा और इंजीनियरिंग सेक्टर की कई कंपनियों ने अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से जोरदार उछाल दर्ज किया है. आइए जानते हैं ऐसे 4 शेयरों के बारे में जिन्होंने अपने 52 हफ्ते के लो से 161 फीसदी से लेकर 467 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

MTAR Technologies Ltd

  • MTAR Technologies Ltd प्रिसिजन इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी है, जो न्यूक्लियर एनर्जी, स्पेस, क्लीन एनर्जी, एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स और सिस्टम बनाती है.
  • कंपनी ISRO और NPCIL जैसी संस्थाओं के साथ लंबे समय से साझेदारी में है. इसके अलावा, कंपनी फ्यूल सेल और हाइड्रोजन एनर्जी सॉल्यूशंस में भी विस्तार कर रही है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 24,261 करोड़ रुपये है. बुधवार को शेयर 7,887.60 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर 1,391 रुपये था.
  • यानी शेयर ने अपने लो से करीब 467 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

Quality Power Electrical Equipments Ltd

  • Quality Power Electrical Equipments Ltd हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है.
  • कंपनी के प्रोडक्ट्स में रिएक्टर्स, ट्रांसफॉर्मर्स, लाइन ट्रैप्स और पावर क्वालिटी सॉल्यूशंस शामिल हैं. कंपनी का यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया में मजबूत एक्सपोर्ट कारोबार भी है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,441 करोड़ रुपये है. कंपनी का शेयर बुधवार को 1,090 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इसका 52 हफ्ते का लो 417.10 रुपये था.
  • इस तरह शेयर ने अपने निचले स्तर से करीब 161 फीसदी की तेजी दिखाई है.

Venus Remedies Ltd

  • Venus Remedies Ltd फार्मास्युटिकल सेक्टर की कंपनी है, जो इंजेक्टेबल दवाओं पर फोकस करती है.
  • कंपनी एंटी-इन्फेक्टिव, ऑन्कोलॉजी और क्रिटिकल केयर थेरेपी से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है. इसके अलावा कंपनी कई देशों में दवाओं का निर्यात भी करती है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,633 करोड़ रुपये है. बुधवार को शेयर 1,221.80 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर 382.85 रुपये था.
  • यानी शेयर ने अपने लो से करीब 219 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Ather Energy Ltd

  • Ather Energy Ltd भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल है.
  • कंपनी अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जैसे Ather 450 सीरीज के लिए जानी जाती है. कंपनी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टेड मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर भी काम करती है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 36,670 करोड़ रुपये है. बुधवार को शेयर 957.50 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इसका 52 हफ्ते का लो 306 रुपये था.
  • इस तरह शेयर ने अपने निचले स्तर से करीब 213 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- सरकार अगले महीने बेच सकती है LIC में हिस्सेदारी, 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, टूटे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.