डिफेंस सेक्टर की इन 5 कंपनियों पर रख सकते हैं नजर, 6000 करोड़ रुपये तक का है मजबूत ऑर्डर बुक
भारत में बढ़ते डिफेंस खर्च, सैन्य आधुनिकीकरण और घरेलू डिफेंस प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलने से डिफेंस सेक्टर के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. Premier Explosives और Zen Technologies जैसी कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर ग्रोथ विजिबिलिटी है. कुछ कंपनियों के ऑर्डर बुक 6000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुके हैं, जिससे आने वाले वर्षों में रेवेन्यू और मुनाफे में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है.
Defence Sector Stocks India: भारत में बढ़ते डिफेंस खर्च, घरेलू डिफेंस प्रोडक्शन पर सरकार का जोर और सैन्य आधुनिकीकरण की योजनाओं के चलते डिफेंस सेक्टर के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. कई कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर ग्रोथ गाइडेंस है, जिससे FY26 में इन कंपनियों के रेवेन्यू और मुनाफे में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. बाजार के जानकार डिफेंस सेक्टर में टेक्नोलॉजी अपग्रेड, एयरोस्पेस विस्तार और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बड़े ग्रोथ ड्राइवर के रूप में देख रहे हैं. ऐसे में कुछ प्रमुख डिफेंस कंपनियों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.
Premier Explosives
1980 में स्थापित Premier Explosives हाई-एनर्जी मैटेरियल और डिफेंस प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है. कंपनी विस्फोटक, डेटोनेटर, रॉकेट मोटर, वारहेड और अन्य डिफेंस उपकरण तैयार करती है. कंपनी के पास Q3 FY25 में 739 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जिसमें करीब 81 फीसदी ऑर्डर डिफेंस सेक्टर से जुड़े हैं. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.96 फीसदी गिरकर 451 रुपये पर पहुंच गया है.
Azad Engineering
हैदराबाद स्थित Azad Engineering एयरोस्पेस, डिफेंस, एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के लिए प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है. FY25 में कंपनी का ऑर्डर बुक 6,000 करोड़ रुपये था, जिससे आने वाले कई वर्षों के लिए रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत दिखाई देने की उम्मीद है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 5.82 फीसदी गिरकर 1,493 रुपये पर पहुंच गया है.
MTAR Technologies
MTAR Technologies हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग प्रोडक्ट का निर्माण करती है और स्पेस, डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर को सर्विस देती है. Q3 FY25 तक कंपनी के पास कुल 894 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.59 फीसदी गिरकर 3,388 रुपये पर पहुंच गया है.
Zen Technologies
Zen Technologies डिफेंस ट्रेनिंग सिमुलेटर और एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने वाली प्रमुख भारतीय कंपनी है. Q3 FY25 तक कंपनी के पास कुल 817 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था. इसमें से 52 फीसदी एंटी ड्रोन सिस्टम और 48 फीसदी ट्रेनिंग सिमुलेटर से है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.80 फीसदी गिरकर 1,365 रुपये पर पहुंच गया है.
Apollo Micro Systems
Apollo Micro Systems डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोस्पेस से जुड़े सॉल्यूशन विकसित करने वाली टेक्नोलॉजी कंपनी है. FY25 में कंपनी के पास 600 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक था. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.28 फीसदी गिरकर 201 रुपये पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: 20 साल में 21 गुना तक बढ़ा पैसा! इन 7 म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को किया मालामाल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IT से निवेश घटा कर विदेशी निवेशकों ने इस सेक्टर में झोंके पैसे, फरवरी में लगाए ₹12135 करोड़; जानें कारण
अगले हफ्ते इन 2 स्टॉक्स पर रहेगी नजर! बोनस शेयर और डिविडेंड के चलते दिखेगी हलचल, रखें रडार पर
इस स्टॉक में हुई बड़ी बल्क डील! गिरते बाजार में भी भागा शेयर, भाव महज 100 रुपये, रखें रडार पर
