इस छुपा रुस्‍तम शेयर पर मुकुल अग्रवाल और आशीष कचोलिया का दांव, ग्रोथ का दिखा दम, क्‍या बनेगा अगला मल्‍टीबैगर

Vasa Denticity Ltd डेंटल प्रोडक्ट्स के B2B ई-कॉमर्स सेगमेंट में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्राइवेट लेबल और ऑफलाइन विस्तार से ग्रोथ के नए मौके बन रहे हैं. दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल और आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी और लंबी अवधि की रणनीति के चलते यह शेयर भविष्य में मल्टीबैगर साबित हो सकता है.

mukul agrawal and kacholia stake in vasa denticity share Image Credit: money9 live

Vasa Denticity share Price: भारत के शेयर बाजार में कई कंपनियां चुपचाप अपने कारोबार को मजबूत बनाती रहती हैं और अचानक बड़े निवेशकों की एंट्री के बाद सुर्खियों में आ जाती हैं. ऐसी ही एक कंपनी है Vasa Denticity Ltd, जिसने डेंटल प्रोडक्ट्स के मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाई है. इसमें दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल और आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

कंपनी का कामकाज

Vasa Denticity Ltd की स्थापना 2016 में डॉ विकास अग्रवाल और संदीप अग्रवाल ने की थी. कंपनी डेंटल सेक्टर के लिए डायग्नोसिस, ट्रीटमेंट, प्रिवेंशन और कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री से जुड़े हजारों प्रोडक्ट्स की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन करती है. इसका मुख्य कारोबार डिजिटल प्लेटफॉर्म डेंटलकार्ट के जरिए चलता है, जहां से देशभर के डेंटिस्ट, क्लीनिक और हॉस्पिटल सामान खरीदते हैं.

कंपनी खुद को B2B ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के तौर पर पेश करती है और 23,000 से ज्यादा डेंटल प्रोडक्ट्स करीब 300 ब्रांड्स से सोर्स करती है. हाल ही में इसका कस्टमर बेस 30 प्रतिशत बढ़कर 2.7 लाख डेंटल प्रोफेशनल्स तक पहुंच गया है. सिर्फ एक ही छमाही में 470 नए ब्रांड्स जुड़े हैं, जिससे इसकी पकड़ और मजबूत हुई है.

बड़े निवेशकों का भरोसा

शेयरहोल्डिंग पैटर्न देखें तो मुकुल अग्रवाल के पास 2.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है. दिसंबर 2025 में इसमें अपनी 0.4 फीसदी हिस्‍सेदारी बढ़ाई है. अभी उनके पास इस कंपनी के 410,000 शेयर है. जिसकी होल्डिंग वैल्‍यू 24.7 करोड़ रुपये है. एक और दिग्‍गज निवेशक आशीष कचोलिया की भी कंपनी में हिस्‍सेदारी है. हालांकि उन्‍होंने दिसंबर तिमाही में अपना दांव 0.5 फीसदी कम कर दिया है. उनके पास अभी 609,000 शेयर है. जिसकी वैल्‍यू 36.7 करोड़ रुपये है.

बन सकता है लंबी रेस का घोड़ा

Vasa Denticity सिर्फ प्रोडक्ट्स नहीं बेच रही, बल्कि डेंटिस्ट्स के लिए पूरा इकोसिस्टम बना रही है. बेहतर लॉजिस्टिक्स, वाइड कैटलॉग, मजबूत सप्लाई चेन और भरोसेमंद सर्विस इसे प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाती है. यही वजह है कि बड़े निवेशक इसे शॉर्ट टर्म ट्रेड नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी के तौर पर देख रहे हैं. अगर कंपनी इसी तरह विस्तार और एक्जीक्यूशन जारी रखती है, तो डेंटल सेक्टर की यह कंपनी आने वाले वर्षों में निवेशकों के लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है.

ये है कंपनी का प्‍लान

कंपनी की लगभग आधी बिक्री उसके खुद के प्राइवेट लेबल ब्रांड्स से आती है, जिससे मार्जिन बेहतर रहता है. इसके अलावा कंपनी ने IDS Denmed का अधिग्रहण किया है, जो भारत का बड़ा ऑफलाइन डेंटल डिस्ट्रीब्यूटर है. इसके पास 2,000 से ज्यादा डीलर्स का नेटवर्क है और छोटे शहरों तक मजबूत पहुंच है. मैनेजमेंट का मानना है कि आने वाले सालों में भी डेंटल मार्केट का बड़ा हिस्सा ऑफलाइन ही रहेगा. ऐसे में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मॉडल मिलाकर कंपनी लंबी रेस का खिलाड़ी बनना चाहती है.

यह भी पढ़ें: ये टेक्‍सटाइल कंपनी बांटेगी बोनस शेयर, स्‍टॉक स्प्लिट का भी होगा धमाका, शेयर ने बनाया नया 52-वीक हाई

शेयर का हाल

Vasa Denticity के शेयर की वर्तमान कीमत 602.75 रुपये है. एक महीने में ये 8 फीसदी से ज्‍यादा उछला है. सालभर में इसने 11 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. जबकि 3 साल में इसने करीब 185 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी की स्‍ट्रैटेजी और बड़े निवेशकों का भरोसा देखते हुए ये स्‍टॉक लॉन्‍ग टर्म में मल्‍टीबैगर रिटर्न दे सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.