ये टेक्सटाइल कंपनी बांटेगी बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट का भी होगा धमाका, शेयर ने बनाया नया 52-वीक हाई
R&B Denims Ltd जल्द ही निवेशकों को बोनस शेयर बांटेगी. इस दौरान स्टॉक भी स्प्लिट होंगे. इस सिलसिले में इस महीने बोर्ड मीटिंग आयोजित की जाएगी. जिसमें अहम मुद्दों पर विचार किया जाएगा, जिससे निवेशकों को फायदा मिल सकता है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी का असर अभी से शेयरों में देखने को मिला. इसके शेयर उछलकर अपने नए 52 वीक हाई पर पहुंच गए हैं.
Bonus share and Stock Split: सूरत स्थित टेक्सटाइल कंपनी R&B Denims Ltd ने जल्द ही निवेशकों को स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का तोहफा देने वाली है. इसके लिए कंपनी बोर्ड मीटिंग भी आयोजित करेगी. कंपनी ने जानकारी दी है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शनिवार, 14 फरवरी 2026 को होगी. इसमें अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी दी जाएगी.
बैठक में कंपनी 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों को लिमिटेड रिव्यू रिपोर्ट के साथ मंजूरी दे सकती है. इसके अलावा कंपनी ऑथराइज्ड कैपिटल बढ़ाने, शेयरों के सब-डिवीजन यानी स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर जारी करने जैसे बड़े कॉर्पोरेट फैसलों पर भी विचार करेगी. इन प्रस्तावों से शेयरधारकों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है. कंपनी का मकसद बोनस और स्टॉक स्प्लिट के जरिए छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना और शेयर में लिक्विडिटी मजबूत करना है.
शेयरों में दिखी तेजी
कंपनी के इस ऐलान का असर इसके शेयरों में देखने को मिल रहा है. बुधवार, 4 फरवरी को R&B Denims के शेयर 1.14 फीसदी उछलकर 164.10 रुपये पर पहुंच गए. इसी के साथ इसने अपना 52 वीक का नया हाई बनाया. इसका ऑल टाइम लो 97.55 रुपये है. एक हफ्ते में इसके शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं. जबकि एक महीने में इसने 28 फीसदी की छलांग लगाई है.
यह भी पढ़ें: कैश के ढेर पर बैठी हैं ये 2 छुटकू कंपनियां, धड़ाधड़ भाग रहे शेयर, फंडामेंटल भी मजबूत, बन सकते हैं मनी मशीन
कंपनी का कामकाज
कंपनी के कारोबार की बात करें तो R&B Denims की स्थापना 2012 में रावतखेडिया और बोराना ग्रुप्स के सहयोग से हुई थी. दोनों समूहों को टेक्सटाइल इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है. कंपनी डेनिम फैब्रिक की बड़ी रेंज बनाती है जिसमें 100 प्रतिशत कॉटन, ब्लेंड्स, ऑर्गेनिक कॉटन, पावर स्ट्रेच फैब्रिक, कॉटन टेंसेल और ऑर्गेनिक यार्न शामिल हैं. इसके अलावा Rico ब्रांड के तहत हाई क्वालिटी ग्रे कॉटन यार्न भी तैयार किए जाते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सोमवार को इन 10 शेयरों में दिखेगी हलचल! Mazagon Dock, RVNL, Nestle India समेत बड़े नाम लिस्ट में
₹1 लाख को बना दिया ₹20.31 लाख! इस Smallcap शेयर ने 5 साल में दिया 1931% रिटर्न, अब भी बड़ी कहानी बाकी
1088% तक रिटर्न, ₹33600 करोड़ का डिफेंस बाजार! मजबूत ऑर्डर बुक वाली इन 2 कंपनियों पर रखें नजर
