कैश के ढेर पर बैठी हैं ये 2 छुटकू कंपनियां, धड़ाधड़ भाग रहे शेयर, फंडामेंटल भी मजबूत, बन सकते हैं मनी मशीन
जिन कंपनियों के पास कैश ज्यादा होता है, उन पर निवेशकों का भरोसा होता है. आज हम आपको दो छोटी कंपनियाें के बारे में बताएंगे जो मजबूत कैश रिजर्व और बेहतर फंडामेंटल्स के दम पर निवेशकों की नजर में आई हैं. इनकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है. कम कीमत वाले ये शेयर हाल में तेजी दिखा रहे हैं और आगे मल्टीबैगर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं.
Penny Stocks with strong cash reserve: किसी भी शेयर में दांव लगाने से पहले उसके फंडामेंटल्स को जांचना बेहद जरूरी होता है. अगर कंपनी का कैश रिजर्व बेहतर हो तो निवेशकों का उस पर भराेसा बढ़ जाता है. वहीं अगर शेयरों की कीमत अभी कम हो, लेकिन उनमें ग्रोथ की संभावना हो तो इनमें दांव लगाना फायदेमंद हो सकता है. आज हम आपको 2 ऐसे ही पेनी स्टॉक्स के बारे में बताएंगे, जो भविष्य में मल्टीबैगर रिटर्न दे सकते हैं. क्योंकि कंपनी के पास पर्याप्त कैश रिजर्व है. पैसा बढ़ने के साथ ऐसी कंपनियों की मार्केट में पकड़ मजबूत हो रही है.
Gensol Engineering Ltd.
2012 में स्थापित, जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड, जेनसोल समूह की कंपनियों का एक हिस्सा है, जो EPC और सोलर से जुड़ी सर्विसेज देती है. कंपनी भारत सहित कई देशों में सौर परियोजनाओं के लिए तकनीकी ड्यू डिलिजेंस, विस्तृत इंजीनियरिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, निर्माण पर्यवेक्षण और अन्य परामर्श सेवाएं प्रदान करती है.
फंडामेटल्स
Gensol की वित्तीय स्थिति मजबूत है. ये कैश के ढेर पर बैठी हुई है. मार्च 2024 तक कंपनी के पास 324.22 करोड़ कैश रिजर्व दर्ज किया गया. जबकि मार्च 2023 तक ये 285.25 करोड़ और मार्च 2022 में ये 10.78 करोड़ थी. यानी कंपनी के पास कैश लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे इसकी स्थिति मजबूत हो रही है. Gensol के शेयर की वर्तमान कीमत 29.49 रुपये है. हफ्ते भर में ये 17 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. इसका ROCE 16.73 फीसदी है.
Hindustan Organic Chemicals
हिंदुस्तान ऑर्गेनिक केमिकल्स लिमिटेड (HOCL) भारत सरकार (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय) के स्वामित्व वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो मुख्य रूप से फिनोल (Phenol), एसीटोन (Acetone) और हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसे औद्योगिक रसायनों का निर्माण करती है. इसकी स्थापना 1960 में हुई थी. यह पेंट, प्लास्टिक, रबर और फार्मास्यूटिकल्स उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करती है.
यह भी पढ़ें: पैसा रखें तैयार! ये NBFC ला रही ₹1,010 करोड़ का IPO, प्राइस बैंड तय, अगले हफ्ते से दांव लगाने का मौका
फंडामेटल्स
Hindustan Organic का कैश रिजर्व मजबूत है. मार्च 2025 तक इसके पास कैश 225.61 करोड़ था, जबकि मार्च 2024 में ये 224.77 करोड़ था. हालांकि पिछले साल से इसमें थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद ये मार्च 2023 के 163.75 करोड़ से ज्यादा है. यानी कंपनी का कैश लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके शेयर की वर्तमान कीमत 30.82 रुपये है. हफ्ते भर में ये करीब 8 फीसदी उछला है. इसका डेट टू इक्विटी रेशियो 0.23 है, यानी कर्ज काफी कम है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Gift Nifty में कौन कर सकता है ट्रेडिंग, क्या हैं इसकी शर्तें, जानें पूरी डिटेल, यहां नहीं लगता STT
4900% तक रिटर्न देने वाली इन 3 कर्ज मुक्त कंपनियों पर रखें नजर, 52-वीक हाई से 45% तक टूट चुके हैं शेयर
बजाज फाइनेंस या Shriram Finance, कौन बनेगा NBFC का नया किंग, NPA, ROE और लोन बुक किसका दमदार
भारत से लेकर अमेरिका तक मचा हाहाकार! भयंकर टूटे IT शेयर, जानें क्यों बिगड़ा सेंटीमेंट?
