पैसा रखें तैयार! ये NBFC ला रही ₹1,010 करोड़ का IPO, प्राइस बैंड तय, अगले हफ्ते से दांव लगाने का मौका
Aye Finance ₹1,010 करोड़ का IPO लेकर आ रही है, जिसका प्राइस बैंड तय कर दिया गया है. यह इश्यू 9 से 11 फरवरी तक निवेश के लिए खुला रहेगा. इश्यू में फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल है, मजबूत ग्लोबल निवेशकों के सपोर्ट और बढ़ते मुनाफे के दम पर कंपनी 16 फरवरी को शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में है.
Aye Finance IPO: आईपीओ में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए कमाई का एक और मौका आने वाला है. दरअसल गुरुग्राम स्थित नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यानी NBFC, Aye Finance अब शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है. अगले हफ्ते इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. ग्लोबल निवेशकों के समर्थन वाली इस NBFC ने अपने ₹1,010 करोड़ के IPO के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है.
लॉट और प्राइस बैंड
कंपनी ने शेयर का दाम ₹122 से ₹129 प्रति शेयर रखा है, जबकि फेस वैल्यू ₹2 प्रति शेयर है. निवेशक 116 शेयरों के लॉट में और उसके बाद मल्टीपल में बोली लगा सकेंगे. प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब ₹3,184 करोड़ बैठता है. IPO 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा.
इश्यू डिटेल
इस इश्यू में ₹710 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा, जिससे कंपनी को सीधे फंड मिलेगा. वहीं ₹300 करोड़ का ऑफर फॉर सेल यानी OFS रहेगा, जिसमें मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15% नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए और 10% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है. यानी छोटे निवेशकों को भी इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा.
ये दिग्गज हैं निवेशक
कंपनी में बड़े नामी निवेशक शामिल हैं. Elevation Capital की 16.03% हिस्सेदारी है, LGT Capital के पास 13.99% और Alphabet की CapitalG के पास 13.14% हिस्सेदारी है. Alpha Wave India और British International Investment जैसे निवेशक भी प्रमुख शेयरहोल्डर हैं.
यह भी पढ़ें: जल्द खत्म होगा NSE IPO का इंतजार, मार्च आखिर तक DRHP फाइल होने की उम्मीद, OFS से बेची जाएगी 4.5% हिस्सेदारी
वित्तीय स्थिति
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो मार्च 2025 में खत्म हुए साल में कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹175.3 करोड़ हो गया, जो पिछले साल से 2% ज्यादा है. वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम 37.9% उछलकर ₹858 करोड़ पहुंच गई, जो मजबूत बिजनेस ग्रोथ का संकेत है.
कौन है बुक लीड मैनेजर?
Axis Capital, IIFL Capital, JM Financial और Nuvama Wealth इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. शेयर अलॉटमेंट 12 फरवरी को फाइनल होगा और 16 फरवरी को कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है.
Latest Stories
NSE को IPO पर सलाह देगी रॉथ्सचाइल्ड एंड कंपनी, जानें- क्या है पिच की टाइमलाइन और अहम बातें
24 फरवरी को खुलेगा इस ज्वेलरी कंपनी का IPO, ₹380 करोड़ का होगा इश्यू; प्राइस बैंड से पहले चढ़ा GMP
Aye Finance IPO का सब्सक्रिप्शन हुआ बंद, निवेशकों ने दिया मिला-जुला रिस्पॉन्स; जानें GMP क्या दे रहा संकेत
