1 हफ्ते में 13 फीसदी उछले इस सोलर कंपनी के शेयर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट से बढ़ा निवेशकों का भरोसा, रखें नजर
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ACME Solar Holdings Limited के शेयरों में हाल ही में तेज बढ़त देखने को मिली है. कंपनी का स्टॉक करीब 7 तक चढ़ गया. इसके पीछे मुख्य कारण बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट की शुरुआत माना जा रहा है. कंपनी ने फेज वन में 142 मेगावाट क्षमता वाला स्टोरेज प्रोजेक्ट शुरू किया है.
ACME Solar Holdings: भारत में बढ़ती बिजली मांग और रिन्यूएबल एनर्जी पर बढ़ते फोकस के बीच पावर सेक्टर में कई कंपनियां तेजी से विस्तार कर रही हैं. इसी बीच ACME Solar Holdings Limited के शेयरों में हाल ही में मजबूत तेजी देखने को मिली है. कंपनी का शेयर एक दिन में करीब 7 तक चढ़ गया जिससे निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक पर गया. कंपनी ने हाल ही में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की नई क्षमता शुरू की है. इसे कंपनी के भविष्य के विस्तार और ग्रोथ से जोड़कर देखा जा रहा है.
बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट से मिला बूस्ट
कंपनी ने अपने कोलाबोराटिव वेंचर के जरिए फेज वन में 142 मेगावाट और 481 मेगावाट घंटा क्षमता वाला बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया है. यह कंपनी की कुल 585 मेगावाट और 2011 मेगावाट घंटा क्षमता की योजना का हिस्सा है. इन बैटरी सिस्टम का इस्तेमाल कम मांग के समय बिजली स्टोर करने और पीक डिमांड के समय सप्लाई के लिए किया जाएगा. इस कदम से कंपनी की कमाई के नए अवसर बनने की उम्मीद है.
राजस्थान में नए स्टोरेज सिस्टम
कंपनी के बैटरी स्टोरेज यूनिट राजस्थान में लगाए गए हैं और इन्हें इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम नेटवर्क से जोड़ा गया है. शुरुआत में ये सिस्टम मर्चेंट आधार पर काम करेंगे. इसका मतलब है कि बिजली को कम कीमत पर स्टोर कर ज्यादा मांग के समय बेचा जा सकेगा. आगे चलकर इन प्रोजेक्ट्स को कंपनी के एफडीआरई प्रोजेक्ट्स के साथ जोड़ा जाएगा.
आने वाले समय में बड़ी विस्तार योजना
कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही तक करीब 2 गीगावाट घंटा बैटरी स्टोरेज क्षमता शुरू करने की योजना है. इसके अलावा 2027 तक करीब 1.5 गीगावाट क्षमता वाले नए प्रोजेक्ट शुरू किए जा सकते हैं. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 10 गीगावाट बिजली उत्पादन क्षमता और 15 गीगावाट घंटा बैटरी स्टोरेज क्षमता हासिल करना है. इससे कंपनी की बाजार में स्थिति मजबूत हो सकती है.
हाल के दिनों में शेयर का प्रदर्शन
पिछले पांच कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर में करीब 13 फीसदी की तेजी देखी गई है. कंपनी का 52 हफ्ते का उच्च स्तर करीब 324 रुपये और निचला स्तर करीब 255 रुपये रहा है. बढ़ती बिजली मांग और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के कारण निवेशकों की दिलचस्पी इस स्टॉक में बढ़ती दिखाई दे रही है. इसके अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में मात्र 1 फीसदी का रिटर्न दिया है.
