Metropolis Healthcare का बड़ा ऐलान, निवेशकों को 3:1 रेशियो में मिलेगा बोनस शेयर; जानें रिकॉर्ड डेट

डायग्नोस्टिक सेक्टर की कंपनी Metropolis Healthcare ने अपने निवेशकों के लिए पहली बार 3:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है. कंपनी ने इसके लिए 20 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे बोनस शेयर पाने के पात्र होंगे.

बोनस शेयर Image Credit: Freepik

Metropolis Healthcare Bonus Share: डायग्नोस्टिक सेक्टर की कंपनी Metropolis Healthcare ने अपने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है. कंपनी ने इसके लिए 20 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी यह तय करती है कि कौन-कौन से शेयरधारक बोनस शेयर पाने के पात्र होंगे. कंपनी के इस फैसले के बाद निवेशकों के बीच स्टॉक को लेकर उत्साह देखने को मिल सकता है. BSE के आंकड़ों के मुताबिक 15 मार्च 2026 तक Metropolis Healthcare का मार्केट कैप करीब 9,350 करोड़ रुपये है.

क्या होता है बोनस शेयर

बोनस शेयर तब जारी किए जाते हैं, जब कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर मुफ्त में देती है. ये शेयर कंपनी के मुनाफे या रिजर्व से दिए जाते हैं, न कि कैश डिविडेंड के रूप में. उदाहरण के लिए, यदि किसी कंपनी ने 1:1 बोनस जारी किया है, तो 100 शेयर रखने वाले निवेशक को 100 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे और उसके कुल शेयर 200 हो जाएंगे. बोनस इश्यू से शेयर की लिक्विडिटी बढ़ती है और रिटेल निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ सकती है.

3:1 के अनुपात में मिलेगा बोनस

Metropolis Healthcare ने अपने शेयरधारकों के लिए 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है. इसका मतलब है कि हर 1 शेयर पर निवेशक को 3 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. कंपनी ने 4 फरवरी 2026 को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि यह प्रस्ताव सभी जरूरी नियामकीय और शेयरधारक मंजूरी के अधीन होगा.

रिकॉर्ड डेट 20 मार्च

कंपनी के बोर्ड ने 10 मार्च 2026 को पारित सर्कुलर रिजोल्यूशन के जरिए 20 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही बोनस शेयर पाने के पात्र होंगे.

शेयर का हाल

शुक्रवार को BSE पर Metropolis Healthcare का शेयर 0.84 फीसदी गिरकर 1,804 रुपये पर बंद हुआ. स्टॉक का 52-वीक हाई 2,263 रुपये और लो 1,315 रुपये रहा है.

यह भी पढ़ें: सोने में चाहते हैं निवेश लेकिन पैसे कम हैं? NSE कल लॉन्च करेगी 10 ग्राम Gold Futures Contract, जानें कैसे करेगा काम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.