इस नवरत्न कंपनी को मिले करोड़ों के ऑर्डर! 3 साल में 165 फीसदी भागे शेयर, म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई होल्डिंग
पिछले तीन साल में शेयर ने करीब 165 प्रतिशत रिटर्न दिया है. फिलहाल यह स्टॉक अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर 266 रुपये से करीब 4.51 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है. कुल मिलाकर नए ऑर्डर के साथ कंपनी सरकारी प्रोजेक्ट्स में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रही है, जिस पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.
शुक्रवार को सरकारी कंपनी RailTel Corporation of India Limited के शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर करीब 2.83 प्रतिशत गिरकर 278 रुपये पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 287.10 रुपये पर बंद हुआ था. स्टॉक का 52 हफ्तों का हाई 478.95 रुपये और 52 हफ्तों का लो 266 रुपये है. ट्रेडिंग के दौरान शेयर ने 285.80 रुपये का इंट्राडे हाई भी छुआ. इसके साथ ही म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी दिसंबर में 3.54 से 3.68 फीसदी कर दी है.
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड से मिला कॉन्ट्रैक्ट
रेल मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न PSU रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board से नया वर्क ऑर्डर मिला है. इस घरेलू कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू 29,90,01,641 रुपये यानी करीब 29.90 करोड़ रुपये है, जिसमें टैक्स भी शामिल है.
दो साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट को दो साल की अवधि में पूरा किया जाएगा और इसकी तय समयसीमा 13 मार्च 2028 तक है. इस कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी को प्रोजेक्ट अवधि के दौरान नियमित सर्विस-आधारित रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है. साथ ही सरकारी एजेंसियों के लिए सुरक्षित और टेक्नोलॉजी-आधारित परीक्षा संचालन में कंपनी की भूमिका और मजबूत होगी.
टेलीकॉम से आगे बढ़ा कारोबार
यह ऑर्डर इस बात को भी दिखाता है कि रेलटेल अब सिर्फ पारंपरिक टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं है. कंपनी धीरे-धीरे खुद को आईसीटी, यानी इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में भी स्थापित कर रही है. रेलटेल भारत की बड़ी न्यूट्रल टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शामिल है. कंपनी देशभर में फैले बड़े ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का संचालन करती है और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, डेटा सेंटर सॉल्यूशंस, मैनेज्ड सर्विसेज, सिस्टम इंटीग्रेशन और डिजिटल सेवाएं जैसी कई सेवाएं देती है.
शेयर का प्रदर्शन
कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,922 करोड़ रुपये है. पिछले तीन साल में शेयर ने करीब 165 प्रतिशत रिटर्न दिया है. फिलहाल यह स्टॉक अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर 266 रुपये से करीब 4.51 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है. कुल मिलाकर नए ऑर्डर के साथ कंपनी सरकारी प्रोजेक्ट्स में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रही है, जिस पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.
इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों का P/E रेशियो, इंडस्ट्री से सस्ता; नाम मात्र का कर्ज, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मंदी में भी कमाई का सहारा! मजबूत डिविडेंड देने वाले 5 शेयर जो आपके पोर्टफोलियो को दे सकते हैं स्थिरता; देखें डिटेल्स
Metropolis Healthcare का बड़ा ऐलान, निवेशकों को 3:1 रेशियो में मिलेगा बोनस शेयर; जानें रिकॉर्ड डेट
Crude Oil $100 के पार, RTP फ्रीज करने का दबाव बढ़ा; इन ऑयल कंपनियों पर हो सकता है असर, स्टॉक रखें फोकस में
