Adani Power vs Tata Power: पावर सेक्टर के दो दिग्गज आमने-सामने, लॉन्ग-टर्म में कौन बनेगा असली चैंपियन?

देश को लगातार ज्यादा बिजली की जरूरत है, तो दूसरी तरफ सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि लंबी अवधि के लिए कौन सा पावर स्टॉक बेहतर हो सकता है. इस चर्चा में सबसे ज्यादा नाम दो कंपनियों का सामने आता है. एक है Adani Power और दूसरी है Tata Power.

Tata Power और Adani Power में जबरदस्त टक्कर! Image Credit: Money9 Live

Adani Power vs Tata Power: भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है. एक तरफ देश को लगातार ज्यादा बिजली की जरूरत है, तो दूसरी तरफ सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि लंबी अवधि के लिए कौन सा पावर स्टॉक बेहतर हो सकता है. इस चर्चा में सबसे ज्यादा नाम दो कंपनियों का सामने आता है. एक है Adani Power और दूसरी है Tata Power.

दोनों कंपनियां पावर सेक्टर की बड़ी खिलाड़ी हैं, लेकिन दोनों का कारोबार और भविष्य की रणनीति काफी अलग है. जहां Adani Power पारंपरिक थर्मल पावर पर ज्यादा फोकस कर रही है, वहीं Tata Power Renewable एनर्जी, सोलर और बिजली वितरण जैसे कई क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रही है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि दोनों कंपनियों की ताकत और भविष्य की योजनाएं क्या हैं.

Adani Power बनाम Tata Power

Adani PowerTata Power
◉ Adani Power देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी मानी जाती है.

◉ कंपनी के बिजली संयंत्र गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और झारखंड जैसे राज्यों में मौजूद हैं.

◉ पिछले पांच वर्षों में कंपनी के शेयर ने करीब 1,256 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है.

◉ कंपनी का मार्केट कैप करीब 4.79 लाख करोड़ रुपये है.

◉ वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 64 प्रतिशत बढ़कर 4,271 करोड़ रुपये पहुंच गया.

◉ वहीं EBITDA में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई.

◉ कंपनी की बिजली बिक्री और प्लांट उपयोग क्षमता भी मजबूत बनी हुई है.
◉ Tata Power देश की सबसे बड़ी एकीकृत पावर यूटिलिटी कंपनियों में शामिल है.

◉ कंपनी बिजली उत्पादन के साथ-साथ ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, सोलर, EV चार्जिंग और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में भी सक्रिय है.

◉ पिछले पांच साल में कंपनी के शेयर ने करीब 306 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

◉ कंपनी का मार्केट कैप करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये है.

◉ वित्त वर्ष 2026 में Tata Power का सालाना मुनाफा पहली बार 5,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया.

◉ कंपनी की कमाई में सोलर मैन्युफैक्चरिंग, रूफटॉप सोलर और बिजली वितरण कारोबार का बड़ा योगदान रहा.

क्या हैं आगे की योजनाएं

  • Adani Power का परिचालन मॉडल बड़े पैमाने पर थर्मल पावर पर आधारित है. कंपनी की 95 प्रतिशत क्षमता लंबी अवधि के बिजली खरीद समझौतों यानी PPA से जुड़ी हुई है, जिससे उसे स्थिर आय मिलती है.
  • कंपनी 2032 तक अपनी क्षमता बढ़ाकर 23.7 गीगावाट करने की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए अगले दो वर्षों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी है.
  • दूसरी तरफ Tata Power के पास करीब 26.3 गीगावाट की परियोजना पाइपलाइन है. कंपनी सोलर, हाइड्रो, ट्रांसमिशन और वितरण क्षेत्रों में विस्तार कर रही है. इसके अलावा EV चार्जिंग नेटवर्क और रूफटॉप सोलर कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है.

टाट पावर

संकेतकमार्च 2026 (₹ करोड़)दिसंबर 2025 (₹ करोड़)सितंबर 2025 (₹ करोड़)
कुल राजस्व (Total Revenue)3,125.12,741.43,395.3
परिचालन खर्च (Operating Expenses)2,205.12,051.31,988.7
परिचालन लाभ (Operating Profit)627.7431.3636.3
परिचालन लाभ मार्जिन (Operating Profit Margin)22.16%17.37%24.24%
मूल्यह्रास (Depreciation)332.0293.4283.4
ब्याज खर्च (Interest)486.5510.2481.8
कर पूर्व लाभ (Profit Before Tax)141.2-213.6581.9
कर (Tax)-192.6-53.2150.8
शुद्ध लाभ (Net Profit)333.8-160.3431.1

Adani पावर

संकेतकमार्च 2026 (₹ करोड़)दिसंबर 2025 (₹ करोड़)सितंबर 2025 (₹ करोड़)
कुल राजस्व (Total Revenue)13,615.910,597.712,319.1
परिचालन खर्च (Operating Expenses)7,715.36,429.16,723.9
परिचालन लाभ (Operating Profit)3,858.23,582.14,518.8
परिचालन लाभ मार्जिन (Operating Profit Margin)33.34%35.78%40.19%
मूल्यह्रास (Depreciation)932.5950.7949.6
ब्याज खर्च (Interest)969.1719.5856.6
कर पूर्व लाभ (Profit Before Tax)3,999.12,498.43,789.0
कर (Tax)912.4451.61,054.1
शुद्ध लाभ (Net Profit)3,086.72,046.82,734.9

डेटा सोर्स: Trendlyne, Trade Brains, Groww

इसे भी पढ़ें- क्या फिर टूटेगा बाजार? US-Iran टेंशन गहराया, एशियाई बाजारों में बड़ी बिकवाली; Gift Nifty 2 फीसदी नीचे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.