Agriculture Stocks: मानसून का डर और शेयरों में हड़कंप… खाद, बीज और ट्रैक्टर कंपनियों के शेयर 5% तक टूटे

मौसम विभाग द्वारा सामान्य से कम बारिश का अनुमान जारी करने के बाद खाद, बीज और ट्रैक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. निवेशकों को डर है कि अगर इस साल बारिश कमजोर रहती है, तो खेती-किसानी पर असर पड़ सकता है.

एग्री स्टॉक्स. Image Credit: Canva/Money9 live

Fertiliser and Tractor Stocks: देश में मानसून को लेकर बढ़ती चिंता अब शेयर बाजार में भी दिखाई देने लगी है. मौसम विभाग द्वारा सामान्य से कम बारिश का अनुमान जारी करने के बाद खाद, बीज और ट्रैक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. निवेशकों को डर है कि अगर इस साल बारिश कमजोर रहती है, तो खेती-किसानी पर असर पड़ सकता है. इसका सीधा प्रभाव किसानों की आय और कृषि से जुड़े उत्पादों की मांग पर पड़ सकता है.

भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था काफी हद तक मानसून पर निर्भर करती है. अच्छी बारिश होने पर फसल प्रोडक्शन बढ़ता है, किसानों की कमाई मजबूत होती है और खाद, बीज, ट्रैक्टर, दोपहिया वाहन समेत कई उत्पादों की मांग बढ़ती है. लेकिन कमजोर मानसून की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. यही वजह है कि कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली.

कमजोर मानसून अनुमान से बढ़ी चिंता

  • सरकार ने जून से सितंबर के मानसून सीजन के लिए बारिश का अनुमान घटाकर लंबी अवधि के औसत (LPA) का 90 प्रतिशत कर दिया है.
  • इससे पहले अप्रैल में 92 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया गया था.
  • इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि मानसून के दौरान अल नीनो (El Nino) की स्थिति विकसित हो सकती है.
  • आमतौर पर अल नीनो को भारत में कमजोर बारिश से जोड़कर देखा जाता है.

खाद कंपनियों के शेयरों में गिरावट

कमजोर मानसून के अनुमान के बाद खाद कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला.

Fertilisers and Chemicals Travancore (FACT)

Fertilisers and Chemicals Travancore (FACT) का शेयर करीब 5.17 प्रतिशत टूटकर 875.65 रुपये पर पहुंच गया.

National Fertilizers Limited (NFL)

National Fertilizers Limited (NFL) के शेयर में 2.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 76.40 रुपये पर आ गया.

Rashtriya Chemicals & Fertilizers (RCF)

वहीं Rashtriya Chemicals & Fertilizers (RCF) का शेयर 2.40 प्रतिशत गिरकर 129.49 रुपये पर पहुंच गया.

Chambal Fertilisers and Chemicals

इसके अलावा Chambal Fertilisers and Chemicals के शेयर में भी करीब 1 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई.

सोर्स: Groww

बीज और ट्रैक्टर कंपनियां भी दबाव में

कम बारिश की आशंका का असर बीज और कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनियों पर भी पड़ा.

  • Kaveri Seed Company का शेयर 3.3 प्रतिशत तक गिर गया. निवेशकों को चिंता है कि अगर खरीफ सीजन में बुवाई कम होती है, तो बीजों की मांग पर असर पड़ सकता है.
  • वहीं ट्रैक्टर निर्माता Escorts Kubota का शेयर करीब 1 प्रतिशत फिसल गया.
  • Eicher Motors के शेयर में भी लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

आगे क्या है चिंता

यदि मानसून सामान्य से कमजोर रहता है, तो फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है. इससे खाद्यान्न की कीमतों में बढ़ोतरी और खाद्य महंगाई का दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में निवेशक अब मानसून की प्रगति, अल नीनो के असर और कृषि क्षेत्र की मांग पर नजर बनाए हुए हैं. आने वाले महीनों में बारिश का रुख ही तय करेगा कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े शेयरों की चाल कैसी रहती है.

यह भी पढ़ें: ₹475 करोड़ का मेगा ऑर्डर… इस रेलवे स्टॉक में आई तूफानी तेजी; क्या अब शुरू होगा नया बुल रन?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.