1 साल में 125 फीसदी भागा ये इंफ्रा स्टॉक, FII ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयरों पर रखें नजर
AGI Infra Ltd ने पिछले एक साल में करीब 125 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को चौंकाया है. कमजोर रियल एस्टेट सेक्टर के बीच कंपनी का प्रदर्शन अलग रहा है. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ, बढ़ते मुनाफे और बेहतर मार्जिन ने स्टॉक को सपोर्ट किया है. साथ ही FII की हिस्सेदारी मार्च 2025 के 0.58 फीसदी से बढ़कर मार्च 2026 में 4.8 फीसदी हो गई है.
AGI Infra Stock: शेयर बाजार में जहां रियल एस्टेट सेक्टर खास प्रदर्शन नहीं कर पाया, वहीं AGI Infra Ltd ने निवेशकों को चौंका दिया है. इस स्मॉल कैप स्टॉक ने पिछले एक साल में करीब 125 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. खास बात यह है कि यह तेजी ऐसे समय में आई जब सेक्टर का प्रदर्शन कमजोर रहा. कंपनी की मजबूत फाइनेंशियल ग्रोथ और बढ़ती निवेशक दिलचस्पी इसके पीछे की बड़ी वजह मानी जा रही है. FII की हिस्सेदारी बढ़ने से भी स्टॉक में भरोसा मजबूत हुआ है.
1 साल में शानदार रिटर्न
AGI Infra ने बीते एक साल में करीब 126 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं दूसरी ओर S&P BSE Realty Index इस दौरान गिरावट में रहा. यह दिखाता है कि कंपनी ने अपने सेक्टर से अलग प्रदर्शन किया है. ऐसे मामलों में आमतौर पर कंपनी के अंदर मजबूत बदलाव और ग्रोथ की संभावना दिखाई देती है. इसी वजह से निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक पर गया है.
कंपनी का पोर्टफोलियो
- AGI Infra पंजाब बेस्ड रियल एस्टेट कंपनी है, जो जालंधर और लुधियाना जैसे शहरों में सक्रिय है.
- कंपनी अब न्यू चंडीगढ़ में भी विस्तार कर रही है.
- अब तक कंपनी 10 प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है, जिनका कुल एरिया 95 लाख स्क्वेयर फीट से ज्यादा है. इसके अलावा 10 प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन हैं.
- कंपनी का फोकस सस्ते और मिड इनकम हाउसिंग सेगमेंट पर है, जिससे डिमांड बनी रहती है.
मजबूत फाइनेंशियल ग्रोथ ने बढ़ाया भरोसा
- कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति लगातार बेहतर हुई है. FY23 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 241 करोड़ रुपये था, जो FY25 में बढ़कर 325 करोड़ रुपये हो गया.
- पिछले तीन साल में सेल्स 18 फीसदी और मुनाफा 22 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. कंपनी का ROE करीब 25.7 फीसदी और ROCE 22 फीसदी है.
- दिसंबर 2025 तिमाही में भी कंपनी ने 20 फीसदी से ज्यादा मार्जिन दिखाया, जो मजबूत ऑपरेशन का संकेत है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 4.42 फीसदी की तेजी के साथ 374 रुपये पर बंद हुए.
ये भी पढ़ें- SBI Group ने इन 3 स्टॉक्स में लगाया 1759 करोड़ का दांव, एक ने दिया 700% रिटर्न, रखें नजर
FII की हिस्सेदारी में तेज बढ़ोतरी
- कंपनी में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है. मार्च 2025 में FII की हिस्सेदारी सिर्फ 0.58 फीसदी थी. यह दिसंबर 2025 तक 0.8 फीसदी हो गई.
- लेकिन मार्च 2026 में यह बढ़कर 4.8 फीसदी तक पहुंच गई. स्मॉल कैप कंपनी में इतनी तेजी से FII की हिस्सेदारी बढ़ना एक पॉजिटिव संकेत माना जाता है. इससे स्टॉक में लिक्विडिटी और भरोसा दोनों बढ़ते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
स्मार्टफोन से लेकर सेमीकंडक्टर बूम तक, रेयर अर्थ थीम पर दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर; निवेशक रखें रडार पर
जिसे खत्म मान बैठे थे निवेशक, वही शेयर बना रॉकेट! एक साल में दिया 468% का मल्टीबैगर रिटर्न; रखें नजर
SBI Group ने इन 3 स्टॉक्स में लगाया 1759 करोड़ का दांव, एक ने दिया 700% रिटर्न, रखें नजर
