एक ने दिया 194% रिटर्न, तो दूसरे का कारोबार मजबूत! AI की लहर में इन 2 कंपनियों की बल्ले-बल्ले; रखें नजर

भारत में AI, क्लाउड और डेटा सेंटर का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. इसका फायदा सिर्फ बड़ी तकनीकी कंपनियों को नहीं, बल्कि तकनीकी सामान बेचने और पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबार से जुड़ी कंपनियों को भी मिल रहा है. Rashi Peripherals डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर कारोबार बढ़ा रही है, जबकि GNG Electronics महंगे नए लैपटॉप के बीच पुराने लैपटॉप की बढ़ती मांग से फायदा उठा रही है.

एआई स्टॉक Image Credit: AI

Highlights

  • देश में AI, क्लाउड और डेटा सेंटर का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है.
  • Rashi Peripherals डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर कारोबार बढ़ा रही है.
  • GNG Electronics महंगे नए लैपटॉप के बीच पुराने लैपटॉप की बढ़ती मांग से फायदा उठा रही है.

AI Stocks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इसके साथ क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर की जरूरत भी बढ़ रही है. इसका फायदा सिर्फ AI बनाने वाली बड़ी कंपनियों को ही नहीं मिल रहा है. तकनीकी सामान की आपूर्ति, डेटा सेंटर से जुड़ी सेवाओं और पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान की बढ़ती मांग से कुछ दूसरी कंपनियों का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है. इसी कड़ी में Rashi Peripherals और GNG Electronics दो ऐसी कंपनियां हैं, जो अलग-अलग तरीके से AI और डिजिटल ढांचे में बढ़ते निवेश का फायदा उठा रही हैं.

भारत का सूचना और संचार तकनीक यानी ICT बाजार FY24 में 43 अरब डॉलर का था. इसके FY29 तक बढ़कर 75 अरब डॉलर यानी करीब 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. डिजिटल इस्तेमाल बढ़ने, AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, 5G और डेटा सेंटर में बढ़ते निवेश से इस बाजार को आगे भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

पहली कंपनी है Rashi Peripherals

Rashi Peripherals भारत में सूचना और संचार तकनीक से जुड़े सामान की आपूर्ति करने वाली कंपनी है. यह दुनिया के 80 बड़े तकनीकी ब्रांड के साथ मिलकर उनके उत्पाद बेचती है. कंपनी की 57 शाखाएं और 50 सेवा केंद्र हैं. यह 20 क्षेत्रों में कुल 706 जगहों तक अपने उत्पाद पहुंचाती है.

AI से कैसे मिल रहा फायदा?

Rashi Peripherals का कारोबार मुख्य रूप से दो हिस्सों में बंटा है. इसमें पर्सनल कंप्यूटिंग और एंटरप्राइज सॉल्यूशंस सबसे बड़ा कारोबार है. कंपनी की कुल कमाई में इसकी हिस्सेदारी 66.3 फीसदी है. इस कारोबार के तहत कंपनी बड़ी कंपनियों, सरकारी संस्थानों और दूसरे संगठनों को कंप्यूटर, सर्वर, डेटा सेंटर और स्टोरेज से जुड़े उत्पाद और समाधान देती है. कंपनी को इस समय तीन बड़े बदलावों से फायदा मिल रहा है. पहला, Windows 10 से आगे बढ़ने के कारण कंप्यूटर बदलने का एक लंबा दौर चल रहा है. दूसरा, AI की सुविधा वाले महंगे कंप्यूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है.

तीसरा फायदा कंप्यूटर के जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों से मिल रहा है. मेमोरी चिप जैसे DRAM और NAND Flash की उपलब्धता पर दबाव है. साथ ही दुनियाभर में AI डेटा सेंटर की मांग बढ़ने से इन सामान की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है.

Q1FY27 में Rashi Peripherals ने VDA Infosolutions में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी. VDA ने FY26 में 850 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस खरीद से Rashi को तकनीकी क्षेत्र में स्थापना, सलाह, तकनीकी सेवाओं, क्लाउड और साइबर सुरक्षा जैसे कारोबार में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

Rashi Peripherals के पहली तिमाही के नतीजे

Q1FY27 में Rashi Peripherals का Consolidated Revenue 61.9% बढ़कर 5101.9 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 50 फीसदी बढ़कर 155.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA Margin 24 आधार अंक घटकर 3% हो गया. कंपनी का नेट प्रॉफिट 69.5% बढ़कर 104.6 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, Working Capital Cycle 73 दिन से घटकर 56 दिन हो गया.

कंपनी के शेयर का हाल

Rashi Peripherals का शेयर 834 रुपये पर कारोबार कर रहा है और 14 अगस्त को यह 4.32 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 5539 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 हफ्तों का हाई लेवल 968 रुपये और लो लेवल 276 रुपये है. इसका स्टॉक पी/ई 17.4, बुक वैल्यू 307 रुपये, आरओसीई 16.8% और आरओई 14.7% है. कंपनी की डिविडेंड यील्ड 0.24% है, जबकि फेस वैल्यू 5 रुपये है.

5 साल में 160 फीसदी का रिटर्न

कंपनी के शेयर ने सिर्फ एक महीने में 10 फीसदी का रिटर्न दिया है. 3 महीने में 64 फीसदी, 6 महीने में 129 फीसदी और एक साल में 194 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, 5 साल में शेयर ने 160.23 फीसदी का रिटर्न दिया है.

दूसरी कंपनी है GNG Electronics

GNG Electronics Electronics Bazaar नाम से कारोबार करती है. कंपनी पुराने यानी दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार किए गए इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचती है. इन सामान पर 1 से 3 साल की वारंटी दी जाती है, जिससे ग्राहकों का भरोसा बना रहे.
कंपनी अब 49 देशों में पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान की आपूर्ति करती है. FY26 के अंत में यह संख्या 46 देश थी.
कंपनी का दुकान और बिक्री केंद्रों का नेटवर्क भी दुनिया भर में 5,130 से ज्यादा जगहों तक पहुंच गया है. इसके अलावा उसके पास अलग-अलग क्षेत्रों में 773 आपूर्तिकर्ताओं का नेटवर्क है.

कंपनी के शेयर का हाल?

GNG Electronics का शेयर 565 रुपये है और 14 अगस्त को 1.28 फीसदी गिरकर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 6444 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा भाव 690 रुपये और सबसे निचला भाव 239 रुपये रहा है. कंपनी के शेयर का पी/ई 45.2 है, जबकि बुक वैल्यू 66.5 रुपये है. कंपनी पर करीब 20.3 फीसदी का आरओसीई और 26.8% का आरओई है. कंपनी फिलहाल कोई डिविडेंड नहीं दे रही है और शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है.

कंपनी के शेयर ने 3 महीने में 34 फीसदी, 6 महीने में 66 फीसदी और एक साल में 72 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, 5 साल में शेयर ने 59 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में बंपर बढ़ोतरी! 45,000 रुपये हो सकती है न्यूनतम पेंशन?