₹8094 करोड़ का ऑर्डर बुक, BMW और Volkswagen हैं कस्टमर; इस स्मॉल कैप पर रखें नजर

Alicon Castalloy Limited के पास 8094 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है, जो आने वाले कई वर्षों के रेवेन्यू की विजिबिलिटी देता है. कंपनी के ग्राहकों में बीएमडब्ल्यू, फॉक्सवैगन और बॉश जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की इनकम 37 फीसदी बढ़कर 579 करोड़ रुपये पहुंची.

Alicon Castalloy Limited के पास 8094 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है. Image Credit: money9live

Highlights

  • Alicon Castalloy का Order Book ₹8,094 करोड़, जिससे कई साल की Revenue Visibility मिलती है.
  • Q1 FY27 में Revenue 37 फीसदी बढ़कर ₹579 करोड़, जबकि PBT में 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
  • BMW, Volkswagen और Bosch जैसे बड़े ग्राहक, EV और Lightweighting से कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद.

ऑटो कंपोनेंट कंपनी Alicon Castalloy Limited इन दिनों अपने मजबूत ऑर्डर बुक और ग्रोथ विजिबिलिटी को लेकर चर्चा में है. कंपनी के पास करीब 8094 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जिससे आने वाले कई सालों तक कारोबार के लिए विजिबिलिटी मिलती है. कंपनी के ग्राहकों में बीएमडब्ल्यू, फॉक्सवैगन और बॉश जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने अब तक का मजबूत तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया. ऐसे में ऑटो सेक्टर में हल्के वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच इस स्मॉलकैप स्टॉक पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.

8094 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक

Alicon Castalloy Limited के लिए सबसे बड़ी खासियत उसका 8094 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है. यह केवल मौजूदा ऑर्डर का बैकलॉग नहीं है, बल्कि नए पार्ट्स का प्रोडक्शन शुरू होने के साथ आने वाले वर्षों में धीरे- धीरे रेवेन्यू में बदलने वाला कारोबार है. कंपनी के अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में करीब 991 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2027 में 1021 करोड़ रुपये का रेवेन्यू इससे जुड़ सकता है. वित्त वर्ष 2031 तक यह आंकड़ा बढ़कर करीब 1798 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

बीएमडब्ल्यू और फॉक्सवैगन जैसे बड़े ग्राहक

कंपनी को ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनियों से कारोबार मिलने का फायदा मिल रहा है. इसके ग्राहकों में बीएमडब्ल्यू और फॉक्सवैगन जैसी प्रमुख ऑटो कंपनियां शामिल हैं. कंपनी एल्युमिनियम कास्टिंग, मशीनिंग और इंजीनियरिंग से जुड़े काम करती है. ऑटो कंपनियों में वाहनों का वजन कम करने, फ्यूल कैपेसिटी बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर प्रोडक्शन को बढ़ावा देने पर जोर बढ़ रहा है. इससे कंपनी के कारोबार को फायदा मिलने की संभावना है.

पहली तिमाही में पहली बार 500 करोड़ के पार रेवेन्यू

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में Alicon Castalloy Limited ने मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी की कुल इनकम 37 फीसदी बढ़कर 579 करोड़ रुपये रही, जो पहली बार 500 करोड़ रुपये के पार पहुंची है. ऑपरेशनल से रेवेन्यू 38 फीसदी बढ़कर 578 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 8 फीसदी बढ़कर 55.3 करोड़ रुपये रहा. हालांकि EBITDA मार्जिन 12.1 फीसदी से घटकर 9.5 फीसदी हो गया.

मुनाफे में भी मजबूत बढ़ोतरी

कंपनी के टैक्स से पहले प्रॉफिट में सालाना आधार पर 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 18.3 करोड़ रुपये रहा. वहीं PAT 23 फीसदी बढ़कर 11.5 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछली तिमाही की तुलना में भी प्रदर्शन मजबूत रहा. तिमाही आधार पर टैक्स से पहले प्रॉफिट में 84 फीसदी और PAT में 44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें- HY Tech Engineers IPO का प्राइस बैंड तय, 24 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन का मौका; जानें पूरी डिटेल

नए ऑर्डर से आगे भी मजबूत कारोबार

कंपनी केवल मौजूदा ऑर्डर बुक पर निर्भर नहीं है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसने 5 ग्राहकों से 8 नए पार्ट्स के ऑर्डर हासिल किए. ये ऑर्डर दोपहिया, कमर्शियल वाहन, यात्री वाहन और गैर ऑटो क्षेत्र से जुड़े हैं. इनमें 6 पार्ट्स घरेलू बाजार और 2 पार्ट्स निर्यात बाजार के लिए हैं. इससे कंपनी के कारोबार में क्षेत्र और बाजार के स्तर पर विविधता बढ़ने की संभावना है.