FIIs-DIIs का इन 2 ऑटो शेयरों पर बढ़ा भरोसा, प्रीमियम वैल्यूएशन के बावजूद जमकर की खरीदारी; रखें नजर
FIIs और DIIs ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही में NRB Bearings और Craftsman Automation में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. NRB Bearings में FIIs की हिस्सेदारी 4.23 फीसदी और DIIs की हिस्सेदारी 3.79 फीसदी बढ़ी. वहीं Craftsman Automation में FIIs ने 2.09 फीसदी और DIIs ने 4.61 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई. दोनों कंपनियां ऑटो एन्सिलरी सेक्टर में काम करती हैं.
Highlights
- FIIs-DIIs ने NRB Bearings और Craftsman Automation में बढ़ाई हिस्सेदारी.
- NRB Bearings का रेवेन्यू 19.2% और Craftsman Automation का रेवेन्यू 36% बढ़ा.
- प्रीमियम वैल्यूएशन के बावजूद दोनों ऑटो एन्सिलरी शेयरों पर संस्थागत निवेशकों का भरोसा कायम है.
Auto ancillary stocks: भारतीय ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री में संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. अप्रैल-जून 2026 तिमाही में FIIs और DIIs ने 2 ऑटो-कंपोनेंट कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. इनमें NRB Bearings और Craftsman Automation शामिल हैं. दोनों कंपनियों के शेयर प्रीमियम वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे हैं. इसके बावजूद संस्थागत निवेशकों की खरीदारी ने इन शेयरों को चर्चा में ला दिया है.
NRB Bearings में FIIs-DIIs का बढ़ा भरोसा
NRB Bearings ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बेयरिंग और अन्य महत्वपूर्ण कंपोनेंट बनाती है. भारत की सड़कों पर चलने वाले करीब 90 फीसदी वाहनों में इसके बनाए बेयरिंग का इस्तेमाल होता है. कंपनी के पास 2,000 से ज्यादा ऑटो-कंपोनेंट्स का पोर्टफोलियो है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Q1FY27 में FIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 4.23 फीसदी बढ़ाकर 18.9 फीसदी कर दी. वहीं, DIIs की हिस्सेदारी 3.79 फीसदी बढ़कर 13.85 फीसदी पहुंच गई.
कैसा है फाइनेंस
कंपनी केवल EV पर निर्भर रहने के बजाय ICE, EV और हाइब्रिड वाहनों के लिए कंपोनेंट विकसित कर रही है. इसके अलावा, इंडस्ट्रियल कारोबार, रोबोटिक्स, हेवी कंस्ट्रक्शन और एयरोस्पेस-डिफेंस जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है. Q1FY27 में कंपनी का रेवेन्यू 19.2 फीसदी बढ़कर 370 करोड़ रुपये और PAT 15 फीसदी बढ़कर 38 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, शेयर का PE 31.4 गुना है, जबकि इंडस्ट्री मीडियन 29.7 गुना है.
Craftsman Automation में भी संस्थागत खरीदारी
Craftsman Automation में Q1FY27 के दौरान FIIs ने हिस्सेदारी 2.09 फीसदी बढ़ाकर 17.28 फीसदी कर दी. DIIs की हिस्सेदारी 4.61 फीसदी बढ़कर 32.9 फीसदी पहुंच गई. कंपनी पावरट्रेन, एल्युमिनियम प्रोडक्ट्स और इंडस्ट्रियल-इंजीनियरिंग कारोबार में काम करती है.
1,500 करोड़ रुपये का कैपेक्स कर रही कंपनी
कंपनी करीब 1,500 करोड़ रुपये का कैपेक्स कर रही है. होसुर में नई फैसिलिटी विकसित की जा रही है, जहां ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स के लिए हाई-प्रेशर डाई-कास्टिंग का उत्पादन होगा. Q1FY27 में Craftsman Automation का रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़कर 2,432 करोड़ रुपये और PAT 116 फीसदी बढ़कर 151 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, शेयर का PE 60.8 गुना है, जो इंडस्ट्री मीडियन 30.4 गुना से काफी अधिक है.
यह भी पढ़ें: AI फैक्ट्री का ₹15,000 करोड़ का ठेका, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश; L&T आखिर क्या करने वाली है?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डिफेंस स्टॉक में कमाई का मौका! ₹3070 करोड़ के कारोबार से BEL और HAL को मिल सकता है फायदा; रखें नजर
Closing Bell: बाजार को दूसरे दिन भी नहीं मिली राहत, सेंसेक्स 493 अंक टूटा; आखिर क्यों आ रही गिरावट?
BSE के शेयर में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Nuvama ने घटाई रेटिंग; 21 फीसदी कम किया टारगेट प्राइस
