अनिल अंबानी पर किस्मत मेहरबान, झोली में 600 करोड़ का एक और बड़ा ऑर्डर, शेयरों की भारी डिमांड
अनिल अंबानी ने जबसे कमबैक की राह पर है उन्हें लगातार कामयाबी मिल रही है. इन-दिनों उनका फोकस डिफेंस सेक्टर पर है और उनकी किस्मत इसमें साथ भी दे रही है. यही वजह है कि उनकी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस को जर्मनी की कंपनी से एक और बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में जबदरस्त तेजी देखने को मिली.
Reliance Infrastructure Share Price: अनिल अंबानी का कमबैक धमाकेदार अंदाज में हो रहा है. यही वजह है उनकी कंपनी को लगातार एक के बाद एक कई बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं. हाल ही में फ्रांस की दसॉल्ट कंपनी के साथ उनकी फाल्कन जेट को लेकर डील हुई थी. अब रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस को 600 करोड़ का एक और बड़ा ऑर्डर मिला है. ये जर्मनी की दिग्गज रक्षा कंपनी राइनमेटल वाफे म्यूनिशन GmbH ने दिया है. इसके बाद से ही बुधवार यानी 25 जून को रिलायंस इंफ्रा के शेयरों को खरीदने की लूट मच गई. शेयर 5% उछलकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹404.65 की अपर सर्किट पर पहुंच गए.
गोला-बारूद का होगा निर्यात
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि रिलायंस डिफेंस ने राइनमेटल AG से हाई-टेक गोला-बारूद के लिए ₹600 करोड़ का ऑर्डर हासिल किया. कंपनी ने इसे अब तक का सबसे बड़ा गोला-बारूद निर्यात ऑर्डर बताया है. यह सौदा यूरोप में रिलायंस डिफेंस की स्थिति को मजबूत करेगा. साथ ही भारत को वैश्विक रक्षा आपूर्ति में एक भरोसेमंद नाम बनाने में मदद करेगा. रिलायंस ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन अनिल धीरूभाई अंबानी का कहना है कि राइनमेटल के साथ यह रणनीतिक साझेदारी भारत में हाईटेक निर्माण को बढ़ावा देगी. साथ ही यह निजी रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर भी साबित होगी.
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों का जलवा
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने पिछले एक महीने में 38% की शानदार उछाल दर्ज की है. साल 2025 में अब तक शेयर 27% चढ़ चुके हैं, जबकि पिछले छह महीनों (26 दिसंबर 2024 से) में 34% की बढ़त हुई है. शेयर का 52-सप्ताह का उच्च स्तर ₹420 (11 जून 2025) और निचला स्तर ₹169.51 (23 जुलाई 2024) रहा. कंपनी का मार्केट कैप ₹16,029.45 करोड़ है, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: 57185 करोड़ के कर्ज में फंसी इस कंपनी पर अडानी, वेदांता, डालमिया की नजर, जानें किसके प्लान में दम; कौन मारेगा बाजी
पहले भी की थी साझेदारी
इससे पहले रिलायंस डिफेंस ने इस महीने की शुरुआत में जर्मन हथियार निर्माता डाइहल डिफेंस के साथ नेक्स्ट-जेनरेशन टर्मिनली गाइडेड म्यूनिशन्स यानी आर्टिलरी शेल्स के प्रोडक्शन के लिए एक डील की थी. राइनमेटल के साथ भी कंपनी ने पहले ही साझेदारी की थी, इसके तहत मिले ताजा ऑर्डर से पार्टनरशिप को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
Latest Stories
10% से ज्यादा गिर चुका Nifty 50, क्या थमेगी बिकवाली? जानें आगे बाजार का रुख
₹2 से ₹280 पहुंचा ये शेयर, ₹1 लाख ने 4 साल में बना दिए ₹1.40 करोड़, ताजा नतीजे भी दमदार; रखें नजर
टाटा ग्रुप के पास कितनी कंपनियां, कौन है सबसे आगे, जानें पूरी कहानी
