Anthropic का एक अपडेट… और यह IT स्टॉक मुंह के बल गिरा, एक दिन में शेयरों में 27% की भारी गिरावट
सोमवार को IBM के शेयर में बड़ी गिरावट आई. कंपनी का शेयर करीब 13.2 प्रतिशत टूटकर 223.35 डॉलर तक आ गया. यह गिरावट पिछले कई सालों में सबसे बड़ी मानी जा रही है. फरवरी महीने में ही शेयर करीब 27 प्रतिशत गिर चुका है, जो कई दशकों में सबसे बड़ी गिरावट है.
Anthropic’s Claude Code triggers IBM stocks: दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत तेजी से बढ़ रही है और इसका असर अब सीधे बड़ी टेक कंपनियों पर दिखने लगा है. पहले जहां AI को सिर्फ एक नई तकनीक माना जा रहा था, अब वही तकनीक पुराने बिजनेस मॉडल को चुनौती दे रही है. इसका ताजा उदाहरण IBM है, जिसके शेयर एक दिन में ही जोरदार गिर गए. वजह बनी Anthropic कंपनी का नया AI टूल Claude Code.
इस टूल ने ऐसा काम करना शुरू किया है, जो पहले इंसानों की बड़ी टीम सालों में करती थी. इससे निवेशकों को डर है कि भविष्य में AI कई पारंपरिक बिजनेस को कमजोर कर सकता है. यही डर बाजार में बिकवाली की वजह बना और IBM के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली.
IBM के शेयर में भारी गिरावट
सोमवार को IBM के शेयर में बड़ी गिरावट आई. कंपनी का शेयर करीब 13.2 प्रतिशत टूटकर 223.35 डॉलर तक आ गया. यह गिरावट पिछले कई सालों में सबसे बड़ी मानी जा रही है. फरवरी महीने में ही शेयर करीब 27 प्रतिशत गिर चुका है, जो कई दशकों में सबसे बड़ी गिरावट है.
इस गिरावट की मुख्य वजह AI कंपनी Anthropic का नया अपडेट है. कंपनी ने अपने AI टूल Claude Code में नई क्षमता जोड़ी है. यह टूल पुराने प्रोग्रामिंग लैंग्वेज COBOL को आसानी से समझ और अपडेट कर सकता है. COBOL एक पुरानी लैंग्वेज है, जो आज भी बैंक, एयरलाइन और सरकारी सिस्टम में इस्तेमाल होती है. खास बात यह है कि IBM के मेनफ्रेम कंप्यूटर इसी भाषा पर काफी निर्भर हैं.
क्या करता है Claude Code
Anthropic के अनुसार, Claude Code अब हजारों लाइनों के कोड को जल्दी समझ सकता है. यह सिस्टम के काम करने के तरीके को मैप कर सकता है, जोखिम पहचान सकता है और डॉक्यूमेंटेशन तैयार कर सकता है. जो काम पहले महीनों या सालों में होता था, वह अब AI कुछ ही समय में कर सकता है.
IBM पर क्यों बढ़ा दबाव
IBM का बड़ा हिस्सा अभी भी मेनफ्रेम बिजनेस से आता है. इन सिस्टम में COBOL का इस्तेमाल होता है. अगर AI इन पुराने सिस्टम को आसानी से अपडेट कर देगा, तो IBM के बिजनेस पर असर पड़ सकता है. यही वजह है कि निवेशकों ने शेयर बेचने शुरू कर दिए. सिर्फ IBM ही नहीं, बल्कि कई सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयर पर दबाव बना है. बाजार को डर है कि AI आने वाले समय में कई पारंपरिक टेक कंपनियों के काम को बदल सकता है.
यह भी पढ़ें: NSE का बड़ा फैसला! 4 शेयरों में F&O ट्रेडिंग होगी बंद, SEBI के नए नियमों का दिखा असर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
