शुरुआती कारोबार में 200 अंक टूटा Nifty, 700 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, 3% टूटे इंफोसिस-टीसीएस जैसे IT शेयर
24 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी करीब 200 अंक टूट गया. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आईटी शेयरों में भारी बिकवाली दिखी. इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक जैसे स्टॉक्स दबाव में रहे, जबकि ओएनजीसी, एलएंडटी और एक्सिस बैंक जैसे कुछ शेयरों में हल्की खरीदारी दिखी.
मंगलवार (24 फरवरी) को शेयर बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई. शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 725.79 अंक गिरकर 82,568.87 पर कारोबार करता नजर आया. सेंसेक्स का पिछला बंद स्तर 83,294.66 था, जबकि आज यह 83,052.54 पर खुला. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी दबाव में रहा. सुबह 9:28 बजे तक निफ्टी 200 अंक गिरकर 25,513.00 पर ट्रेड करता दिखा. निफ्टी ने आज 25,641.80 के स्तर पर ओपनिंग की थी. कमजोर वैश्विक संकेतों और शुरुआती बिकवाली के चलते बाजार में सुस्ती देखने को मिली. निफ्टी के प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और बजाज ऑटो शामिल रहे. वहीं बढ़त वाले शेयरों में ओएनजीसी, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, मैक्स हेल्थकेयर और एशियन पेंट्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
गिरावट वाले शेयर
आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहा. इंफोसिस करीब 3.32% गिरकर 1284.30 रुपये पर, एचसीएल टेक 3.42% और टेक महिंद्रा 3.03% तक फिसल गए. टीसीएस में भी 2.76% की कमजोरी रही. वहीं, भारती एयरटेल 2.35%, बजाज फाइनेंस 1.87%, ट्रेंट 1.49% और एमएंडएम 0.61% की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे. रिलायंस, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन जैसे दिग्गज शेयरों में भी कमजोरी दर्ज की गई.
बढ़त वाले शेयर
हालांकि गिरावट के बीच कुछ शेयरों में हल्की खरीदारी भी दिखी. एसबीआई 0.30% चढ़कर 1231.50 रुपये पर पहुंचा. एशियन पेंट्स 0.23%, पावरग्रिड 0.21% और टाटा स्टील 0.17% की बढ़त के साथ हरे निशान में रहे. एक्सिस बैंक और एनटीपीसी में भी हल्की तेजी दर्ज की गई.

एक्सपर्ट का बयान
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के हेड ऑफ प्राइम रिसर्च देवर्ष वकील ने आज की गिरावट को लेकर कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के बीच अमेरिकी बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुए जहां AI से जुड़ी चिंताओं और ट्रंप की नई 15% टैरिफ नीति ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता घटाई. एशियाई बाजार भी दबाव में खुले. भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद रिकवरी की उम्मीद है, लेकिन निफ्टी के लिए 25,885 बड़ा रेजिस्टेंस और 25,370 अहम सपोर्ट माना जा रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
टेक्सटाइल शेयरों में भारी गिरावट, जानें क्यों लहूलुहान हुआ सेक्टर, एक ऑर्डर से सारे दिग्गज लुढ़के
₹12 लाख करोड़ के इंफ्रा खर्च का फायदा, कैपिटल गुड्स सेक्टर में खुल सकते हैं मौके; इन 2 स्टॉक्स का खुल सकता है जैकपॉट!
12 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही हीरे की तरह चमका ये छुटकू स्टॉक, 8% उछला, शेयर का भाव ₹30 से भी कम
