आज से खुला ₹380 करोड़ का ये IPO, एंट्री से पहले ही GMP ₹20 से ₹9 पर पहुंचा, दांव से पहले जान लें ये जरूरी बातें
PNGS Reva Diamond Jewellery का ₹380 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है, लेकिन इसका GMP घट गया है, जिससे संभावित लिस्टिंग गेन सीमित दिख रहा है. कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹170.58 करोड़ जुटाए हैं और जुटाई गई राशि से 15 नए स्टोर खोलने की योजना है.
PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: डायमंड ज्वेलरी रिटेल कंपनी PNGS Reva Diamond Jewellery का आईपीओ आज यानी 24 फरवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. ₹380 करोड़ का ये इश्यू 26 फरवरी तक खुला रहेगा. कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹170.58 करोड़ जुटा लिए हैं. हालांकि आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम GMP लुढ़क गया है. ऐसे में अगर आप दांव लगाने की सोच रहे हैं तो जान लें ब्रोकरेज की क्या राय है और आईपीओ में कितना दम है.
प्राइस बैंड और लॉट साइज
आईपीओ का प्राइस बैंड ₹367 से ₹386 प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 32 शेयर होंगे. यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, इसमें ऑफर फॉर सेल का हिस्सा नहीं है. जुटाई गई रकम से कंपनी FY28 तक 15 नए स्टोर खोलेगी. साथ ही “Reva” ब्रांड के मार्केटिंग और प्रमोशन पर खर्च करेगी और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करेगी.
इन इंवेस्टर्स ने लिया हिस्सा
एंकर राउंड में Citigroup Global Markets Mauritius, Societe Generale, Astorne Capital VCC – Arven, Aanjay Ageless AIF Fund और Holani Venture Capital Fund – 1 जैसे बड़े संस्थागत निवेशकों ने भाग लिया.
GMP लुढ़का
इंवेस्टरगेन के मुताबिक PNGS Reva Diamond Jewellery के आईपीओ का लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP ₹9 है. ये अपने प्राइस बैंड ₹386 के मुकबले ₹395 पर लिस्ट हो सकता है. इस हिसाब से प्रति शेयर लगभग 2.33% संभावित लिस्टिंग गेन का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि इसके जीएमपी में काफी गिरावट देखने को मिली है. शुरुआती दौर में ये 20 रुपये था, जो बाद में लुढ़ककर 9 रुपये पर आ गया है.
स्टोर विस्तार का प्लान
कंपनी फिलहाल 34 स्टोर ऑपरेट करती है, जिनमें से अधिकतर अपने प्रमोटर P N Gadgil & Sons Ltd के आउटलेट्स में शॉप-इन-शॉप मॉडल पर चलते हैं. अब कंपनी कंपनी-ओन्ड, कंपनी-ऑपरेटेड मॉडल में 15 नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है. इस बदलाव से ब्रांड की पहचान मजबूत होगी और लंबी अवधि में ग्रोथ मिलेगी, लेकिन शुरुआती दौर में ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने से मार्जिन पर दबाव आ सकता है.
यह भी पढ़ें: 12 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही हीरे की तरह चमका ये छुटकू स्टॉक, 8% उछला, शेयर का भाव ₹30 से भी कम
फाइनेंशियल प्रदर्शन
31 मार्च 2025 तक कंपनी महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के 25 शहरों में 33 स्टोर चला रही थी. FY25 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 32% बढ़कर ₹258.18 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹195.63 करोड़ था. मुनाफा 40% बढ़कर ₹59.47 करोड़ पहुंच गया.
ब्रोकरेज की राय
SBI Securities ने इस आईपीओ को ‘Neutral’ रेटिंग दी है और लिस्टिंग के बाद प्रदर्शन पर नजर रखने की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का 100% डायमंड फोकस इसे गोल्ड-आधारित कंपनियों से अलग बनाता है. FY25 में 23% का PAT मार्जिन सेक्टर में सबसे ऊंचे स्तरों में शामिल रहा. आईपीओ का अलॉटमेंट 27 फरवरी को तय होने की उम्मीद है और शेयरों की लिस्टिंग 4 मार्च को BSE Limited और NSE पर होगी.
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
Carlsberg India का 6300 करोड़ रुपये का IPO प्लान, बाजार में लिस्टिंग की तैयारी तेज! जानें पूरी खबर
Clean Max IPO: पहले दिन 0.34 गुना सब्सक्रिप्शन, रिटेल की सुस्त शुरुआत, जानें GMP क्या दे रहा संकेत?
पहले ही दिन इस IPO को मिला दमदार रिस्पॉन्स, रिटेल निवेशकों ने किया 16X सब्सक्राइब; गिरावट के बाद भी 28% पर GMP
