Carlsberg India का 6300 करोड़ रुपये का IPO प्लान, बाजार में लिस्टिंग की तैयारी तेज! जानें पूरी खबर
यह ऑफर मुख्य रूप से पैरेंट कंपनी की तरफ से सेकेंडरी शेयर बिक्री के रूप में हो सकता है. यानी कंपनी को सीधे ताजा पूंजी नहीं मिलेगी, बल्कि मौजूदा हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचा जाएगा. लिस्टिंग इसी साल के अंत तक हो सकती है. हालांकि डील का साइज, स्ट्रक्चर और टाइमिंग अभी फाइनल नहीं है और इसमें बदलाव संभव है.
डेनमार्क की बीयर कंपनी Carlsberg A/S अपनी भारतीय इकाई को शेयर बाजार में लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने करीब 700 मिलियन डॉलर यानी लगभग 6300 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ आईपीओ प्रक्रिया शुरू कर दी है. कंपनी ने Kotak Mahindra Capital और JPMorgan Chase तथा Citigroup की भारतीय इकाइयों को इस संभावित शेयर बिक्री के लिए सलाहकार नियुक्त किया है. बताया जा रहा है कि ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस मई के आसपास दाखिल किया जा सकता है. हालांकि, डील का साइज, स्ट्रक्चर और टाइमिंग अभी फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव संभव है.
सेकेंडरी शेयर सेल हो सकती है
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑफर मुख्य रूप से पैरेंट कंपनी की तरफ से सेकेंडरी शेयर बिक्री के रूप में हो सकता है. यानी कंपनी को सीधे ताजा पूंजी नहीं मिलेगी, बल्कि मौजूदा हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचा जाएगा. लिस्टिंग इसी साल के अंत तक हो सकती है. Carlsberg Group के एक्सटर्नल कम्युनिकेशन हेड Kenni Leth ने कहा है कि कंपनी शेयरहोल्डर वैल्यू बढ़ाने के लिए अलग-अलग विकल्प तलाश रही है, जिसमें भारत में आईपीओ भी शामिल हो सकता है. हालांकि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.
मल्टीनेशनल कंपनियों का भारत की ओर रुख
अगर यह आईपीओ आता है तो Carlsberg उन कंपनियों की कतार में शामिल हो जाएगी, जो भारतीय बाजार में हाई वैल्यूएशन का फायदा उठाने के लिए अपनी भारतीय इकाइयों को लिस्ट कर रही हैं. पिछले दो साल में Hyundai Motor, LG Electronics और Carraro India जैसी कंपनियां अपनी भारतीय इकाइयों को बाजार में उतार चुकी हैं. उदाहरण के तौर पर Hyundai Motor का ग्लोबल स्टॉक इस साल की अनुमानित कमाई के करीब 11 गुना पर ट्रेड करता है, जबकि उसकी भारतीय इकाई लगभग 32 गुना के वैल्यूएशन पर है. इसी तरह Pernod Ricard भी अपने भारतीय कारोबार की लिस्टिंग पर विचार कर रही है. Bonfiglioli Transmission, Hindustan Coca-Cola Beverages और Fossil Group जैसी कंपनियां भी ऐसे कदम पर मंथन कर रही हैं.
भारत में मजबूत मौजूदगी
Carlsberg India देश की दूसरी सबसे बड़ी बीयर कंपनी है और बीयर बाजार में इसकी हिस्सेदारी करीब 22 प्रतिशत बताई जाती है. मार्च 2025 में समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की आय करीब 9000 करोड़ रुपये रही, जो इसे भारतीय शराब उद्योग में मजबूत खिलाड़ी बनाती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Clean Max IPO: पहले दिन 0.34 गुना सब्सक्रिप्शन, रिटेल की सुस्त शुरुआत, जानें GMP क्या दे रहा संकेत?
पहले ही दिन इस IPO को मिला दमदार रिस्पॉन्स, रिटेल निवेशकों ने किया 16X सब्सक्राइब; गिरावट के बाद भी 28% पर GMP
Kiaasa Retail IPO पहले दिन इतना हुआ सब्सक्राइब?GMP ने मचाया है तूफान; जानें- कितना होगा मुनाफा
