पहले ही दिन इस IPO को मिला दमदार रिस्पॉन्स, रिटेल निवेशकों ने किया 16X सब्सक्राइब; गिरावट के बाद भी 28% पर GMP

SME सेगमेंट का Accord Transformer & Switchgear IPO खुलते ही निवेशकों की जोरदार मांग देखने को मिली और पहले दिन ही यह 10.55 गुना सब्सक्राइब हो गया. हालांकि ग्रे मार्केट प्रीमियम में हल्की गिरावट आई है, फिर भी लिस्टिंग पर अच्छे मुनाफे की संभावना बरकरार मानी जा रही है. जानें डिटेल्स.

आईपीओ. Image Credit: FreePik

Accord Transformer IPO GMP: प्राइमरी बाजार में इस हफ्ते अच्छी हलचल देखने को मिल रही है और SME सेगमेंट का Accord Transformer & Switchgear IPO निवेशकों के बीच खासा चर्चा में है. 23 फरवरी को खुलते ही इस इश्यू को शानदार रिस्पॉन्स मिला. पहले ही दिन IPO कुल मिलाकर 10.55 गुना सब्सक्राइब हो गया, जिससे साफ है कि निवेशकों की दिलचस्पी मजबूत बनी हुई है. हालांकि, इश्यू खुलने के साथ ही ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में कुछ नरमी भी देखने को मिली है.

IPO की अहम तारीखें और साइज

यह IPO 23 फरवरी को खुलकर 25 फरवरी तक खुला रहेगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 26 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें से लगभग 1 करोड़ रुपये मार्केट मेकर के लिए आरक्षित है. यानी आम निवेशकों के लिए पब्लिक इश्यू का आकार करीब 24 करोड़़ रुपये से 25 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, यानी कंपनी को सीधे फंड मिलेगा. एक लॉट में 3,000 शेयर हैं और प्राइस बैंड 43 रुपये से 46 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. शेयरों का आवंटन 26 फरवरी को होने की संभावना है, जबकि SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग 2 मार्च के आसपास हो सकती है.

पहले दिन किसने-कितना सब्सक्राइब किया

पहले दिन रिटेल निवेशकों ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया.

  • रिटेल (Individual Investors): 16.26 गुना
  • NII (कुल): 11.27 गुना
  • 10 लाख रुपये से ऊपर: 11.86 गुना
  • 10 लाख रुपये से नीचे: 10.09 गुना
  • QIB: 0.02 गुना

यानी कुल सब्सक्रिप्शन 10.55 गुना रहा. यह आंकड़े बताते हैं कि SME IPO में रिटेल और हाई-नेटवर्थ निवेशकों की मांग बेहद मजबूत है.

GMP में उतार-चढ़ाव, लेकिन मुनाफे की उम्मीद कायम

इश्यू खुलने से पहले GMP लगभग 17 रुपये पर था, जो करीब 37 फीसदी प्रीमियम दिखा रहा था. लेकिन 23 फरवरी को इसमें गिरावट आई और यह लगभग 13 रुपये के आसपास पहुंच गया. इसके आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 59 रुपये प्रति शेयर हो सकता है, यानी लगभग 28 फीसदी का संभावित प्रीमियम. अगर कोई निवेशक एक लॉट लेता है, तो अनुमानित लाभ करीब 39,000 रुपये तक हो सकता है. हालांकि SME IPO में आमतौर पर रिटेल निवेशकों को न्यूनतम दो लॉट के लिए आवेदन करना पड़ता है, जिससे संभावित लाभ और बढ़ सकता है.

कौन कितना निवेश कर सकता है

  • रिटेल निवेशक: कम से कम 2 लॉट (लगभग 2.76 लाख रुपये)
  • S-HNI: न्यूनतम 3 लॉट (लगभग 4.14 लाख रुपये)
  • अधिकतम S-HNI निवेश: 7 लॉट (लगभग 9.66 लाख रुपये)

ये भी पढ़ें- Mobilise App Lab IPO को पहले दिन मिला निवेशकों से बंपर रिस्पॉन्स, इतना हुआ सब्सक्राइब; जोरदार नजर आ रहा GMP

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.