WhatsApp ला रहा है Scheduled Messages फीचर, अब पहले से लिखकर तय समय पर भेज सकेंगे मैसेज
WhatsApp जल्द Scheduled Messages फीचर ला सकता है, जिससे यूजर पहले से मैसेज लिखकर उसे किसी तय तारीख और समय पर ऑटोमैटिक भेज सकेंगे. यह सुविधा फिलहाल iOS बीटा में टेस्ट हो रही है और आने वाले समय में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट की जा सकती है.
WhatsApp to rollout Scheduled Messages: WhatsApp जल्द ही एक बेहद काम का फीचर लाने की तैयारी में है, जो करोड़ों यूजर्स की रोजमर्रा की परेशानी को खत्म कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Scheduled Messages नाम का नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिसकी मदद से आप पहले से मैसेज लिखकर उसे किसी तय तारीख और समय पर अपने-आप भेज सकते हैं. यानी अब जन्मदिन की बधाई, मीटिंग रिमाइंडर या जरूरी सूचना भूल जाने का डर नहीं रहेगा. मैसेज ठीक समय पर अपने आप पहुंच जाएगा. सबसे खास बात यह है कि मैसेज शेड्यूल करने के बाद भी यूजर उसे भेजे जाने से पहले कभी भी एडिट या डिलीट कर सकेंगे. अगर आप मैसेज हटाते हैं, तो सामने वाले व्यक्ति को इसकी कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगी.
iPhone यूजर्स को पहले मिल सकता है फीचर
यह नया टूल WhatsApp के iOS बीटा वर्जन (26.7.10.72) में देखा गया है, जिसे Apple के TestFlight प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किया जा रहा है. टेक वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, इसका मतलब है कि जल्द ही iPhone यूजर्स के लिए पब्लिक बीटा में भी यह सुविधा उपलब्ध हो सकती है, जिसके बाद धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाई जाएगी.
कैसे काम करेगा Scheduled Messages फीचर
रिपोर्ट के अनुसार, जब आप किसी मैसेज को शेड्यूल करेंगे, तो वह तय समय तक कतार यानी क्यू में सुरक्षित रहेगा. समय आते ही वह बिना किसी अतिरिक्त कार्रवाई के अपने आप भेज दिया जाएगा. यूजर्स को चैट की जानकारी (Chat Info) में एक अलग सेक्शन मिलेगा, जहां वे अपने सभी शेड्यूल किए गए मैसेज देख सकेंगे. यहां से आप यह भी जान पाएंगे कि कितने मैसेज पेंडिंग हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदल या रद्द कर सकते हैं. यह सुविधा व्यक्तिगत चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी. इससे आप पहले से बर्थडे विश, ऑफिस अपडेट, रिमाइंडर या अन्य समय-संवेदनशील संदेश तैयार करके रख सकते हैं.
अब नहीं पड़ेगी थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत
फिलहाल iPhone यूजर्स को WhatsApp मैसेज शेड्यूल करने के लिए Apple Shortcuts जैसे जुगाड़ अपनाने पड़ते हैं. वहीं Android पर कई थर्ड-पार्टी ऐप्स यह सुविधा देते हैं, लेकिन इनमें अक्सर प्राइवेसी और सुरक्षा से जुड़े जोखिम होते हैं क्योंकि उन्हें अतिरिक्त परमिशन देनी पड़ती है. WhatsApp के अंदर ही यह सुविधा मिलने से यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित, आसान और भरोसेमंद एक्सपीरिएंस मिलेगा.
लॉन्च की तारीख अभी तय नहीं
Meta (WhatsApp की पैरेंट कंपनी) ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह फीचर आम यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा. फिलहाल यह टेस्टिंग चरण में है. मालूम हो कि इसी के साथ WhatsApp ने हाल ही में एक और नया फीचर जिसका नाम Group Chat History है, वह भी पेश किया है. इसके जरिए ग्रुप एडमिन या सदस्य नए जुड़े लोगों के साथ ग्रुप के हाल के लगभग 100 मैसेज शेयर कर सकते हैं, ताकि नए सदस्य बातचीत का संदर्भ समझ सकें. यह फीचर दुनिया भर में धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और Android व iOS दोनों पर उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें- अब WhatsApp चैट में छिपेगा सीक्रेट टेक्स्ट, आने वाला है नया स्पॉइलर टैग, जानें नया फीचर कैसे करेगा काम
Latest Stories
डेटा शेयरिंग पर WhatsApp का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान, 16 मार्च तक CCI के निर्देशों का पालन करेगी मेटा
India AI Impact Summit में हिस्सा लिया है तो रहें अलर्ट, सरकार ने जारी की चेतावनी; इस तरह के मैसेज से रहें सावधान
AI से डरिए नहीं, कोरोना टाइम जैसा लड़िए, इंटेलिजेंसी और जवाबदेही की वैक्सीन बनाएगी इम्यून
