अब WhatsApp चैट में छिपेगा सीक्रेट टेक्स्ट, आने वाला है नया स्पॉइलर टैग, जानें नया फीचर कैसे करेगा काम
WhatsApp जल्द ही स्पॉइलर टैग फीचर ला सकता है, जिससे यूजर अपने मैसेज के किसी हिस्से को छिपा सकेंगे. छिपे हुए टेक्स्ट पर ग्रे पट्टी दिखाई देगी और उसे देखने के लिए सामने वाले को टैप करना होगा. यह विकल्प मौजूदा फॉर्मेटिंग टूल के साथ मिलेगा.
WhatsApp Spoiler Feature: दुनिया की लोकप्रिय मैसेजिंग एप WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी स्पॉइलर टैग नाम का नया फॉर्मेटिंग टूल डेवलप कर रही है. इस फीचर की मदद से यूजर अपने मैसेज के किसी हिस्से को छिपा सकेंगे. सामने वाला व्यक्ति उस टेक्स्ट को तुरंत नहीं देख पाएगा. उसे छिपे हुए हिस्से पर टैप करना होगा. यह फीचर खासकर ग्रुप चैट में काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
क्या है स्पॉइलर फीचर
स्पॉइलर फीचर यूजर को मैसेज के किसी हिस्से को हाइड करने की सुविधा देगा. जब कोई टेक्स्ट स्पॉइलर के रूप में मार्क किया जाएगा तो वह ग्रे रंग की पट्टी से ढका रहेगा. सामने वाले को कंटेंट देखने के लिए उस पर टैप करना होगा. यह विकल्प बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू जैसे मौजूदा फॉर्मेटिंग टूल के साथ दिखाई देगा.
कैसे करेगा काम
रिपोर्ट के मुताबिक यूजर टेक्स्ट के आगे और पीछे डबल पाइप लगाकर भी उसे स्पॉइलर बना सकेंगे. जैसे अगर कोई यूजर दो सीधी लाइनों के बीच टेक्स्ट लिखेगा तो वह अपने आप छिप जाएगा. यह तरीका कुछ अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद है. इससे यूजर को अलग से मेनू में जाने की जरूरत नहीं होगी.
किन मैसेज पर मिलेगा फीचर
फिलहाल यह फीचर केवल टेक्स्ट मैसेज तक सीमित दिख रहा है. अभी यह साफ नहीं है कि भविष्य में इसे फोटो, वीडियो या वॉयस नोट पर भी लागू किया जाएगा या नहीं. यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा वर्जन में देखा गया है.
ये भी पढ़ें– थ्रिल, एक्शन या इमोशन, वीकेंड प्लान है तैयार, इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर देखें ये 3 नई फिल्में
यूजर को क्या होगा फायदा
अगर यह फीचर सभी यूजर के लिए जारी होता है तो ग्रुप चैट में फिल्म, वेब सीरीज या खेल के नतीजों पर चर्चा करना आसान हो जाएगा. कोई भी व्यक्ति बिना दूसरों का मजा खराब किए जानकारी शेयर कर सकेगा. यह बातचीत में शिष्टाचार और कंट्रोल का एक नया विकल्प देगा.
Latest Stories
थ्रिल, एक्शन या इमोशन, वीकेंड प्लान है तैयार, इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर देखें ये 3 नई फिल्में
अब Netflix से भिड़े ट्रंप, कंपनी को दिया अल्टीमेटम; बोर्ड मेंबर सुसन राइस पर बड़ा हमला, जानें कौन हैं ये महिला
पुराने मोबाइल से बनेंगे हवाई जहाज के पार्ट, जानें ई-वेस्ट में छिपा ‘सोना’? कैसे होगा कारगर
