क्या 425 रुपये तक पहुंच सकता है ONGC का शेयर, 1 महीने में 13 फीसदी की तेजी, 5 साल में 163% रिटर्न
भारत की प्रमुख तेल कंपनी ONGC का शेयर पिछले एक महीने में करीब 13 फीसदी चढ़कर 240 रुपये से 278 रुपये तक पहुंच गया है. मजबूत कच्चे तेल की कीमतें, पश्चिम एशिया तनाव और बेहतर तिमाही नतीजों से शेयर को सहारा मिला है. कंपनी ने रिकॉर्ड डिविडेंड भी घोषित किया है.
ONGC Stock: देश की प्रमुख तेल कंपनी ONGC का शेयर हाल के दिनों में तेजी में रहा है. 20 जनवरी से 20 फरवरी 2026 के बीच शेयर लगभग 13 फीसदी चढ़ा और 240 रुपये से बढ़कर 278 रुपये के करीब पहुंच गया. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या यह शेयर 425 रुपये का स्तर छू सकता है या नहीं. इसे लेकर कई ब्रोकरेज फर्म ने पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है. ONGC के शेयर पर वॉल स्ट्रीट एनालिस्ट ने 425 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
पिछले एक महीने में मजबूत तेजी
बीते एक महीने में शेयर में 38 रुपये से अधिक की बढ़त दर्ज हुई है. यह तेजी मुख्य रूप से ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के कारण आई है. ब्रेंट क्रूड करीब 70 से 71 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. एक अपस्ट्रीम कंपनी होने के कारण ONGC को ऊंची कीमतों का सीधा फायदा मिलता है. प्रति बैरल रियलाइजेशन बढ़ने से कंपनी की इनकम और मार्जिन मजबूत होते हैं. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 1.46 फीसदी की तेजी के साथ 278 रुपये पर बंद हुए. पिछले पांच साल में इसने अपने निवेशकों को 163 फीसदी का रिटर्न दिया है.

पश्चिम एशिया तनाव से आई तेजी
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ाया है. स्ट्रेट ऑफ होरमुज ग्लोबल क्रूड ऑयल सप्लाई का अहम मार्ग है. अगर भू राजनीतिक तनाव बना रहता है तो तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर टिक सकती हैं, जिससे ONGC के शेयर को सपोर्ट मिल सकता है. हालांकि तनाव कम होने पर मुनाफावसूली भी देखी जा सकती है.
तिमाही नतीजे और डिविडेंड का सहारा
कंपनी ने दिसंबर 2026 तिमाही में 23 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ मजबूत मुनाफा दर्ज किया. रॉयल्टी और सेस में कमी से नेट प्रॉफिट 119464 मिलियन रुपये पर पहुंचा. साथ ही कंपनी ने 6.25 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया. वित्त वर्ष 2026 में कुल डिविडेंड 12.25 रुपये प्रति शेयर रहा, जो अब तक का सबसे अधिक है. मौजूदा स्तर पर डिविडेंड यील्ड करीब 4.5 फीसदी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Adani-NMDC-Vale की मेगा डील! बनाएगी दुनिया के सबसे बड़े कैरियर जहाजों को हैंडल करने वाला भारत का पहला पोर्ट, फोकस में रखें स्टॉक
पहले 18%, फिर 10% और अब 15%… Trump के टैरिफ के बाद कौन से शेयर और सेक्टर सेफ? जानें इन 15 कंपनियों में कहां मौका
SBI-L&T समेत इन टॉप 6 कंपनियों के मार्केट कैप में बंपर उछाल, 63 हजार करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी, TCS-Infosys को झटका
