Adani-NMDC-Vale की मेगा डील! बनाएगी दुनिया के सबसे बड़े कैरियर जहाजों को हैंडल करने वाला भारत का पहला पोर्ट, फोकस में रखें स्टॉक

पोर्ट और माइनिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के लिए एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. अडानी समूह, NMDC और ब्राजील की कंपनी Vale के बीच हुए समझौते से ईस्ट कोस्ट पर आयरन ओर एक्सपोर्ट को नई दिशा मिल सकती है. इस डील का असर सोमवार को शेयर बाजार में दिख सकता है.

Shipping stocks Image Credit: AI Generated

Stock to focus on today: अडानी समूह की कंपनी Adani Ports, सरकारी खनन कंपनी NMDC और ब्राजील की दिग्गज माइनिंग कंपनी Vale ने मिलकर एक बड़ा रणनीतिक समझौता किया है. यह साझेदारी भारत के ईस्ट कोस्ट पर आयरन ओर एक्सपोर्ट की तस्वीर बदल सकती है. इसके साथ ही जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी सोमवार को निवेशकों की खास नजर रहने वाली है.

Gangavaram Port पर बनेगा आयरन ओर ब्लेंडिंग हब

Adani Ports and Special Economic Zone Limited ने अपनी सब्सिडियरी Adani Gangavaram Port Ltd के जरिए NMDC और Vale के साथ एक MoU साइन किया है. इस समझौते के तहत आंध्र प्रदेश के Gangavaram Port पर एक इंटीग्रेटेड आयरन ओर ब्लेंडिंग फैसिलिटी और उससे जुड़ा स्पेशल इकोनॉमिक जोन विकसित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का मकसद आयरन ओर की ब्लेंडिंग, वैल्यू एडिशन और कमर्शियल एक्सपोर्ट को एक ही जगह से आसान और तेज बनाना है.

पोर्ट की क्षमता 75 मिलियन टन तक बढ़ेगी

इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बाद Gangavaram Port की कुल क्षमता बढ़कर 75 मिलियन टन तक पहुंचने की उम्मीद है. इससे यह पोर्ट भारत के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा आयरन ओर एक्सपोर्ट हब बन सकता है. खास बात यह है कि Gangavaram Port भारत का पहला ऐसा पोर्ट बनने जा रहा है, जो Valemax जैसे दुनिया के सबसे बड़े आयरन ओर कैरियर जहाजों को हैंडल कर सकेगा.

शेयर बाजार के लिए क्यों अहम है यह डील

शेयर बाजार के लिहाज से यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि इससे जुड़ी कंपनियों की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी को मजबूती मिलती है. शुक्रवार को Adani Ports के शेयर 1,511 रुपये पर बंद हुए थे. बीते तीन महीनों में इसमें करीब 2 फीसदी और पिछले पांच वर्षों में लगभग 130 फीसदी का रिटर्न मिला है. वहीं NMDC के शेयर शुक्रवार को 80 रुपये पर बंद हुए. इस शेयर ने तीन महीनों में 9 फीसदी और पांच साल में करीब 102 फीसदी का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: NSE पर शुरू होगा 10 ग्राम का नया गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट, 16 मार्च से निवेशकों को मिलेगा ट्रेडिंग का मौका

सोमवार को निवेशकों की नजर

यह MoU भारत-ब्राजील बिजनेस फोरम के दौरान साइन हुआ है, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है. ऐसे में सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशक Adani Ports और NMDC के शेयरों में संभावित हलचल पर नजर बनाए रख सकते हैं. यह साझेदारी भारत के माइनिंग और पोर्ट-लेड इंडस्ट्रियल ग्रोथ के लिए एक मजबूत संकेत मानी जा रही है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.