सोमवार को Adani-Dalmia समेत इन 4 कंपनियों के शेयरों पर रहेगी नजर, ₹44 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से स्टॉक को बूस्ट
ओडिशा सरकार द्वारा ₹44 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को शेयर बाजार में Adani और Dalmia समेत चार कंपनियों के शेयर चर्चा में रह सकते हैं. इन परियोजनाओं से ऊर्जा, सीमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, जिससे संबंधित कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
Stocus in Focus: ओडिशा सरकार से हाल ही में बड़े निवेश प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद कुछ कंपनियों के शेयर सोमवार को बाजार में फोकस में रह सकते हैं. पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो, सेमीकंडक्टर, सीमेंट और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिलने से निवेशकों की नजरें खास तौर पर इन बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयर पर रह सकती है. सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को रफ्तार देते हुए ₹44,000 करोड़ से अधिक के 10 बड़े निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. इन निवेशों से राज्य के आठ जिलों में करीब 8,765 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. साथ ही Adani Green, Bharat Forge समेत कई कंपनियों को टेंडर मिला है.
Adani-Jindal Green पर रहेगा फोकस
ओडिशा में ग्रीन एनर्जी और पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स पर विशेष जोर दिया गया है. Adani Hydro Energy Twelve Ltd नयागढ़ में ₹9,731 करोड़ का पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो प्लांट लगाएगी. इसके अलावा Jindal Green PSP Two Private Limited देवगढ़ में ₹3,711 करोड़ का निवेश करेगी. सोमवार को इन दोनों कंपनियों के शेयर निवेशकों की रडार में रहने वाले हैं.
| कंपनी का नाम | CMP |
|---|---|
| Adani Green Energy | ₹967.80 |
| Dalmia Bharat | ₹2,067.05 |
| NCL Industries | ₹186.25 |
| Bharat Forge | ₹1,780.45 |
ऑटोमोबाइल-टेलीकॉम सेक्टर की इन कंपनियों पर रहेगी नजर
ऑटो और एयरोस्पेस क्षेत्र में Bharat Forge Ltd ढेंकानाल में ₹3,000 करोड़ का निवेश कर डिफेंस और एयरोस्पेस कंपोनेंट्स की यूनिट लगाएगी. सीमेंट सेक्टर में NCL Industries और Dalmia Cement (Bharat) Ltd कोरापुट और मलकानगिरी में ₹2,000-₹2,000 करोड़ के प्लांट लगाएगी. सोमवार को जब बाजार खुलेगा तब निवेशकों की नजर इन कंपनियों पर भी रह सकता है.
सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ सेक्टर में निवेश
ओडिशा को सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है. ASP Semicon खुर्दा में ₹4,620 करोड़ की लागत से सेमीकंडक्टर मेमोरी चिप प्लांट लगाएगी. वहीं, Magnova Private Ltd को खुर्दा में ₹1,050 करोड़ की हाई-परफॉर्मेंस मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की मंजूरी मिली है. हालांकि ये दोनों कंपनियां बाजार में लिस्टेड नहीं है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
क्या 425 रुपये तक पहुंच सकता है ONGC का शेयर, 1 महीने में 13 फीसदी की तेजी, 5 साल में 163% रिटर्न
Adani-NMDC-Vale की मेगा डील! बनाएगी दुनिया के सबसे बड़े कैरियर जहाजों को हैंडल करने वाला भारत का पहला पोर्ट, फोकस में रखें स्टॉक
पहले 18%, फिर 10% और अब 15%… Trump के टैरिफ के बाद कौन से शेयर और सेक्टर सेफ? जानें इन 15 कंपनियों में कहां मौका
