SBI-L&T समेत इन टॉप 6 कंपनियों के मार्केट कैप में बंपर उछाल, 63 हजार करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी, TCS-Infosys को झटका
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में हल्की तेजी के बीच देश की टॉप-10 कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में कुल 63,478 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. लार्सन एंड टुब्रो और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सबसे बड़े लाभार्थी रहे. वहीं, कुछ दिग्गज कंपनियों जैसे एयरटेल और आईटी सेक्टर की कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा.
Market Last Week: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 187.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत चढ़ा. इस दौरान देश की टॉप-10 कंपनियों में से छह कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 63,478.46 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. सबसे ज्यादा फायदा Larsen & Toubro और State Bank of India (SBI) को हुआ, जबकि कुछ बड़ी कंपनियों के वैल्यूएशन में गिरावट भी दर्ज की गई.
Larsen & Toubro और SBI बने सबसे बड़े विजेता
सबसे ज्यादा बढ़त Larsen & Toubro को मिली. कंपनी का मार्केट कैप 28,523.31 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,552.24 करोड़ रुपये हो गया. वहीं State Bank of India (SBI) का मार्केट कैप 16,015.12 करोड़ रुपये बढ़कर 11,22,581.56 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसके अलावा HDFC Bank का मार्केट कैप 9,617.56 करोड़ रुपये बढ़कर 14,03,239.48 करोड़ रुपये हो गया. Life Insurance Corporation of India (LIC) की वैल्यूएशन में 5,977.12 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,52,203.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.
Bajaj Finance का मार्केट कैप 3,142.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,40,387 करोड़ रुपये हो गया. मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance Industries का मार्केट कैप भी 202.99 करोड़ रुपये बढ़कर 19,21,678.78 करोड़ रुपये हो गया.
इन कंपनियों को हुआ नुकसान
दूसरी ओर, कुछ बड़ी कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई. Bharti Airtel का मार्केट कैप 15,338.66 करोड़ रुपये घटकर 11,27,705.37 करोड़ रुपये रह गया. ICICI Bank का वैल्यूएशन 14,632.10 करोड़ रुपये घटकर 9,97,346.67 करोड़ रुपये हो गया.
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में भी गिरावट रही. Infosys का मार्केट कैप 6,791.58 करोड़ रुपये कम होकर 5,48,496.14 करोड़ रुपये रह गया. वहीं Tata Consultancy Services (TCS) का वैल्यूएशन 1,989.95 करोड़ रुपये घटकर 9,72,053.48 करोड़ रुपये हो गया. AI कंपनी Anthropic के नए टूल्स को लेकर किए गए दावे के बाद देश की आईटी कंपनियां दबाव का सामना कर रही है.
यह भी पढ़ें: Mukul Agarwal vs Ashish Kacholia: भारत के न्यूक्लियर सेक्टर में बड़ा दांव, कौन बनेगा 2 लाख करोड़ के मौके का किंग
ये हैं देश की टॉप कंपनी
मार्केट कैप के हिसाब से Reliance Industries देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही. इसके बाद HDFC Bank, Bharti Airtel, State Bank of India, ICICI Bank, Tata Consultancy Services, Bajaj Finance, Larsen & Toubro, Life Insurance Corporation of India और Infosys का स्थान रहा. कुल मिलाकर, पिछले सप्ताह बाजार में सीमित तेजी के बावजूद कई बड़ी कंपनियों को अच्छा फायदा हुआ, जबकि कुछ दिग्गज कंपनियों के निवेशकों को नुकसान भी उठाना पड़ा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Mukul Agarwal vs Ashish Kacholia: भारत के न्यूक्लियर सेक्टर में बड़ा दांव, कौन बनेगा 2 लाख करोड़ के मौके का किंग
Solar Stocks: सोलर सेक्टर में बूम, इन 4 कंपनियों की ऑर्डर बुक में जबरदस्त उछाल, क्या बनेंगे मल्टीबैगर?
ऑर्डर बुक की बादशाह ये 3 नवरत्न रेलवे कंपनियां, ₹87000 करोड़ का ऑर्डर बुक, 5 साल में 900% तक रिटर्न
