Solar Stocks: सोलर सेक्टर में बूम, इन 4 कंपनियों की ऑर्डर बुक में जबरदस्त उछाल, क्या बनेंगे मल्टीबैगर?
भारत में सोलर ऊर्जा तेजी से बढ़ रही है. सरकार की योजनाएं जैसे PM Surya Ghar Yojana और PM Kusum Yojana इस सेक्टर को आगे बढ़ा रही हैं. इससे घरों, खेतों और बड़े प्रोजेक्ट्स में सोलर पावर का इस्तेमाल बढ़ रहा है. आइए विस्तार से समझते हैं 4 बड़ी सोलर कंपनियों की स्थिति के बारे में.
Solar Stocks: भारत में सोलर एनर्जी सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह देश की एनर्जी जरूरतों का बड़ा हिस्सा बन सकता है. सरकार की नीतियां, बढ़ते निवेश और सस्ती होती तकनीक ने इस सेक्टर को नई गति दी है. आज भारत की कुल सोलर क्षमता लगभग 140 गीगावाट से ज्यादा हो चुकी है. खास बात यह है कि सरकार भी clean energy को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे आम लोगों से लेकर बड़ी कंपनियों तक सभी सोलर ऊर्जा की तरफ बढ़ रहे हैं.
भारत ने COP26 में साल 2030 तक 500 गीगावाट नॉन-फॉसिल फ्यूल क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य को पाने के लिए सोलर कंपनियों को लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सोलर कंपनियों की ऑर्डर बुक यानी भविष्य का काम बढ़ रहा है. आइए विस्तार से समझते हैं 4 बड़ी सोलर कंपनियों की स्थिति के बारे में.
Waaree Energies
भारत में सोलर ऊर्जा तेजी से बढ़ रही है. सरकार की योजनाएं जैसे PM Surya Ghar Yojana और PM Kusum Yojana इस सेक्टर को आगे बढ़ा रही हैं. इससे घरों, खेतों और बड़े प्रोजेक्ट्स में सोलर पावर का इस्तेमाल बढ़ रहा है. वॉरी एनर्जी देश की बड़ी सोलर कंपनी है, जो सोलर पैनल बनाती है और प्रोजेक्ट भी तैयार करती है. कंपनी की ऑर्डर बुक में 27 प्रतिशत की बढ़त हुई है. यह 47 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 60 हजार करोड़ रुपये हो गई है. इससे पता चलता है कि कंपनी को आगे भी काफी काम मिलने वाला है.
Premier Energy
प्रीमियर एनर्जी ने सबसे ज्यादा तेजी दिखाई है. कंपनी की ऑर्डर बुक 77 प्रतिशत बढ़ी है. यह 5.3 गीगावाट से बढ़कर 9.4 गीगावाट हो गई है. इसका मतलब है कि कंपनी को लगातार नए प्रोजेक्ट मिल रहे हैं और बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. बेंगलुरु की एमवी फोटावोल्टिक कंपनी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसकी ऑर्डर बुक में 93 प्रतिशत की बढ़त हुई है. यह 4.8 गीगावाट से बढ़कर 9.3 गीगावाट हो गई है. यह कंपनी की मजबूत मांग और तेजी से बढ़ते काम को दिखाता है.
Vikram Solar
विक्रम सोलर भी इस सेक्टर की बड़ी कंपनी है. लेकिन इसकी ऑर्डर बुक में सिर्फ 3 प्रतिशत की बढ़त हुई है. यह 10.3 गीगावाट से बढ़कर 10.6 गीगावाट हुई है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी की ग्रोथ थोड़ी धीमी हो गई है. सोलर सेक्टर में ज्यादातर कंपनियों की ऑर्डर बुक बढ़ रही है, जिससे भविष्य में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है. लेकिन हर कंपनी का प्रदर्शन अलग है.
इसे भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से क्या भारतीय शेयर बाजार होगा गुलजार, जानें क्या हैं संकेत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ऑर्डर बुक की बादशाह ये 3 नवरत्न रेलवे कंपनियां, ₹87000 करोड़ का ऑर्डर बुक, 5 साल में 900% तक रिटर्न
20 रुपये से कम के इन शेयरों पर LIC का दांव, क्या ये 3 पेनी स्टॉक्स बन सकते हैं अगले मल्टीबैगर? चेक करें लिस्ट
सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन से जुड़ी इन तीन कंपनियों पर रखें नजर, AI बूम से चमकेगा स्टॉक, 5 साल में 397% तक रिटर्न
