Gold-Silver Price Today 23-02-2026: एक दिन में ₹8000 महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला; 3 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर कीमतें
Gold-Silver Rate Today 23-02-2026 Latest News Updates: वैश्विक व्यापार तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख किया, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया. राजधानी दिल्ली में सोना 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.72 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जो करीब तीन हफ्तों का उच्च स्तर है.
Gold Silver Rate on 23 Feb 2026: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश यानी सेफ हेवन की ओर रुख किया, जिसके चलते सोमवार, 23 फरवरी को देश की राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. चांदी करीब 3 फीसदी उछलकर 2.72 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना भी मजबूत बढ़त के साथ 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया.
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी के दाम में एक ही दिन में लगभग 8,000 रुपये की छलांग लगी. इससे पहले यह 2.64 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना करीब 3,300 रुपये महंगा होकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.
ग्लोबल टेंशन बनी तेजी की वजह
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तेजी अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से आई है. अमेरिका में टैरिफ से जुड़े एक बड़े फैसले के बाद वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई, जिससे निवेशकों ने जोखिम वाले एसेट्स से पैसा निकालकर सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों में लगाना शुरू कर दिया. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद व्यापार नीतियों को लेकर अनिश्चितता बढ़ी और इसके जवाब में टैरिफ दर बढ़ाने की घोषणा ने बाजार की चिंता और गहरा दी. कई देशों ने भी सावधानीपूर्ण रुख अपनाया है, जिससे वैश्विक व्यापार पर असर पड़ सकता है.
तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे दाम
सोना और चांदी दोनों की कीमतें लगातार बढ़ते हुए करीब तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही रुझान देखने को मिला चांदी लगभग 86.5 डॉलर प्रति औंस और सोना करीब 5,151 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा.
लॉन्ग टर्म में भी मजबूत रह सकता है सोना
कमोडिटी विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ टैरिफ विवाद ही नहीं, बल्कि कई अन्य कारक भी सोने को मजबूती दे रहे हैं. इनमें केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद, अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती, जियो पॉलिटिकल टेंशन और वैश्विक आर्थिक सुस्ती की आशंका शामिल हैं. अगर ये परिस्थितियां बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में भी सोना सुरक्षित निवेश के रूप में मजबूत बना रह सकता है.
ये भी पढ़ें- BPCL को मिला 1817 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड ऑर्डर, CESTAT के सामने चुनौती देगी कंपनी; जानें शेयर का हाल
Latest Stories
पोस्ट ऑफिस में देश के कितने लोगों का कितना पैसा है जमा? सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े, देखें डिटेल्स
कनाडा के PM मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत आएंगे, डिफेंस पैक्ट, ट्रेड डील पर रहेगा फोकस
टैरिफ पर अमेरिकी SC के फैसले के बाद भारत को US ट्रेड डील पर दिख रहे अधिक ऑप्शन, जानें आगे क्या हो सकता है प्लान
