कभी रॉकेट बना था यह शेयर… अब 48 घंटे में निवेशकों का करोड़ों साफ! आशीष कचोलिया के इस शेयर में क्यों मची भगदड़?
दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia के निवेश वाली इस कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. सिर्फ दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर करीब 34 प्रतिशत टूट गया. मंगलवार को शेयर BSE पर 19 प्रतिशत तक गिरकर 377 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया.

Ashish Kacholia Stocks: मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को निवेशकों की नजर Jain Resource Recycling पर रही. दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia के निवेश वाली इस कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. सिर्फ दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर करीब 34 प्रतिशत टूट गया. मंगलवार को शेयर BSE पर 19 प्रतिशत तक गिरकर 377 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया.
खासतौर पर मार्च 2026 में कंपनी की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई. इस खुलासे के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई और शेयरों में तेज बिकवाली शुरू हो गई. मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार Ashish Kacholia की कंपनी Bengal Finance and Investment के जरिए Jain Resource Recycling में 1.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है. ऐसे में बाजार की नजर इस शेयर पर और ज्यादा बनी हुई है.
युद्ध तनाव से बढ़ा खर्च, घटा मुनाफा
कंपनी ने बताया कि Iran-Israel संघर्ष की वजह से कई जहाजों को रास्ता बदलना पड़ा. इससे शिपिंग कंपनियों ने अतिरिक्त चार्ज वसूलना शुरू कर दिया. कंपनी इन बढ़ी हुई लागत को न तो सप्लायर्स पर डाल पाई और न ही तुरंत ग्राहकों से वसूल सकी. इसके अलावा कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी आने से ईंधन लागत भी बढ़ गई.
- इससे प्रति टन प्रोडक्शन लागत में भारी इजाफा हुआ और कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन दबाव में आ गया.
- कंपनी ने यह भी कहा कि Q4 में LME कॉपर प्राइस के मुकाबले उसकी बिक्री कीमत 1.25 से 1.50 प्रतिशत तक घट गई.
- कंपनी के मुताबिक यह सिर्फ उसका मामला नहीं बल्कि पूरी ग्लोबल इंडस्ट्री में ऐसा ट्रेंड देखने को मिला.
Q1FY27 में हालात सुधरने लगे
ET के हवाले से कंपनी का कहना है कि Q1FY27 में हालात पहले से बेहतर हो रहे हैं. मैनेजमेंट के अनुसार अब शिपिंग कंपनियों ने वैकल्पिक समुद्री रास्तों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है और अतिरिक्त चार्ज भी काफी हद तक सामान्य हो गए हैं. कंपनी ने इसे मार्च 2026 का “वन टाइम इम्पैक्ट” बताया है और कहा है कि आने वाली तिमाहियों में ऐसा असर दोबारा नहीं दिखेगा.
मुश्किलों के बावजूद कंपनी की कमाई मजबूत
- भले ही शेयरों में बड़ी गिरावट आई हो, लेकिन कंपनी के वित्तीय नतीजे मजबूत रहे.
- Q4FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 25.7 प्रतिशत बढ़कर 66 करोड़ रुपये पहुंच गया.
- पिछले साल इसी तिमाही में यह 52.5 करोड़ रुपये था.
- वहीं कंपनी की ऑपरेशन से आय 76.4 प्रतिशत बढ़कर 3105 करोड़ रुपये हो गई.
- EBITDA भी 18 प्रतिशत बढ़कर 110 करोड़ रुपये पहुंचा.
UAE गोल्ड बिजनेस से भी लगा झटका
कंपनी ने UAE में गोल्ड रिफाइनिंग बिजनेस में भी निवेश किया था. इसके लिए उसने Sharjah में Jain Ikon Global Ventures नाम की यूनिट बनाई थी. हालांकि कंपनी ने बाद में इस कारोबार को बंद करने का फैसला लिया.
मैनेजमेंट के मुताबिक कम मार्जिन, ज्यादा खर्च, वर्किंग कैपिटल की समस्या और गोल्ड बिजनेस में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से यह फैसला लिया गया.
विस्तार योजना पर काम जारी
कंपनी ने कहा कि उसके विस्तार प्रोजेक्ट तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं. Copper Anode Expansion प्रोजेक्ट के तहत पहला फर्नेस शुरू कर दिया गया है, जिससे हर महीने 800 MT क्षमता बढ़ेगी. दूसरा फर्नेस भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: इस खास दूध से बनती है अनंत अंबानी के Vantara की आइसक्रीम, इसलिए एक स्कूप की कीमत 750 रुपये
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.