AI की बढ़ती भूख से चमकेंगे ये 3 डेटा सेंटर शेयर, डिजिटल इंडिया की रफ्तार से बड़ा फायदा; चेक करें लिस्ट
अब इंटरनेट, क्लाउड कंप्यूटिंग, ऑनलाइन सर्विसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल हर सेक्टर में बढ़ता जा रहा है. ऐसे में डेटा सेंटर की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है. अगले तीन साल में भारत की डेटा सेंटर क्षमता दोगुनी से ज्यादा हो सकती है. इसके लिए देश और विदेश की बड़ी कंपनियां अरबों रुपये का निवेश कर रही हैं.
Data Centre: भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है. अब इंटरनेट, क्लाउड कंप्यूटिंग, ऑनलाइन सर्विसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल हर सेक्टर में बढ़ता जा रहा है. ऐसे में डेटा सेंटर की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है. अगले तीन साल में भारत की डेटा सेंटर क्षमता दोगुनी से ज्यादा हो सकती है. इसके लिए देश और विदेश की बड़ी कंपनियां अरबों रुपये का निवेश कर रही हैं.
यही वजह है कि अब निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर है जो डेटा सेंटर बनाने, बिजली सप्लाई करने, उपकरण उपलब्ध कराने और टेक्नोलॉजी सपोर्ट देने का काम करती हैं. ऐसे में 3 भारतीय कंपनियां इस मौके का बड़ा फायदा उठा सकती हैं. यहां हम ऐसे 3 डेटा सेंटर शेयरों के बारे में बता रहे हैं जिनकी ग्रोथ प्लान मजबूत मानी जा रही है.
Cummins India
Cummins India बिजली बैकअप के लिए इस्तेमाल होने वाले डीजल और गैस जनरेटर बनाती है. डेटा सेंटर को लगातार बिजली की जरूरत होती है और बिजली जाने की स्थिति में बड़े बैकअप सिस्टम जरूरी होते हैं. यही वजह है कि कंपनी के जनरेटर की मांग तेजी से बढ़ रही है.
कंपनी के मुताबिक उसके पावर जनरेशन बिजनेस की करीब 25 प्रतिशत कमाई अब डेटा सेंटर सेक्टर से आ रही है. कंपनी के पास 51 देशों में 300 से ज्यादा डेटा सेंटर ग्राहक हैं. पिछले 5 साल में कंपनी की बिक्री में 15 प्रतिशत और मुनाफे में 23 प्रतिशत की सालाना औसत बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
Hitachi Energy
Hitachi Energy बिजली ट्रांसफॉर्मर और पावर सिस्टम बनाने वाली बड़ी कंपनी है. कंपनी डेटा सेंटर के लिए खास तरह के हाई पावर ट्रांसफॉर्मर तैयार कर रही है. हाल ही में कंपनी ने हैदराबाद के एक डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए बड़े ट्रांसफॉर्मर सप्लाई किए हैं. कंपनी का कहना है कि डेटा सेंटर से जुड़े ऑर्डर तेजी से बढ़ रहे हैं और आने वाले वर्षों में यह बड़ा ग्रोथ सेक्टर बन सकता है. पिछले 5 साल में कंपनी के मुनाफे में 31 प्रतिशत की सालाना औसत बढ़ोतरी हुई है.
Anant Raj
रियल एस्टेट कंपनी Anant Raj अब डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विस बिजनेस पर भी बड़ा दांव लगा रही है. कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी Anant Raj Cloud के जरिए इस सेक्टर में विस्तार शुरू किया है. कंपनी अगले 4 से 5 साल में 307 मेगावाट डेटा सेंटर क्षमता तैयार करने की योजना पर काम कर रही है. हाल ही में कंपनी ने स्पेन की टेक कंपनी Submer के साथ साझेदारी की है. यह साझेदारी AI डेटा सेंटर के लिए आधुनिक और ऊर्जा बचाने वाली टेक्नोलॉजी लाने में मदद करेगी.
यह भी पढ़ें: इस खास दूध से बनती है अनंत अंबानी के Vantara की आइसक्रीम, इसलिए एक स्कूप की कीमत 750 रुपये
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कभी रॉकेट बना था यह शेयर… अब 48 घंटे में निवेशकों का करोड़ों साफ! आशीष कचोलिया के इस शेयर में क्यों मची भगदड़?
इस कंपनी को मिला ₹175 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयर में आई तेजी, 3 साल में दे चुका 700% से ज्यादा का रिटर्न
रॉकेट बना ये सोलर स्टॉक! कंपनी किसानों के लिए लगाएगी 5000 सोलर पंप, रडार पर रखें शेयर
