Closing Bell: सेंसेक्स 114 और निफ्टी 32 अंक गिरकर बंद, IT में तेजी… एयरटेल और RIL जैसे शेयरों ने मार्केट को दिया झटका

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क, सेंसेक्स और निफ्टी 50, मंगलवार 19 मई को गिरावट के साथ बंद हुए. इसकी वजह मिली-जुले वैश्विक संकेतों के बीच प्रॉफिट बुकिंग, अमेरिका-ईरान संघर्ष को लेकर बरकरार चिंताएं, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और रुपये की कमजोरी रही.

शेयर बाजार में तेजी. Image Credit: Tv9 Network

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे सत्र में भी बढ़त जारी रही. सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, क्योंकि बॉन्ड यील्ड में नरमी, तेल की कीमतों में मामूली गिरावट और FII की लगातार खरीदारी ने निवेशकों के भरोसे को मजबूत किया. हालांकि, कारोबार के आखिरी समय में दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में आ गए.

सेंसेक्स 114 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 75,200.85 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 32 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 23,618 पर क्लोज हुआ.

हालांकि, मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट ने बेहतर प्रदर्शन किया. BSE 150 मिडकैप इंडेक्स 0.73% बढ़ा, जबकि BSE 250 स्मॉलकैप इंडेक्स 1.17% उछला.

बेंचमार्क में गिरावट का मुख्य कारण HDFC Bank, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी चुनिंदा बड़ी कंपनियों में मुनाफा-वसूली (profit-taking) को माना जा सकता है.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, भारती एयरटेल और सन फार्मा सबसे अधिक नुकसान में रहे, जबकि इंफोसिस, HCL टेक, टेक महिंद्रा, Eternal और TCS इस इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई.

सेक्टोरल इंडेक्स

सेक्टोरल परफॉरमर्स में Nifty IT ने लगातार तीसरे सेशन में अपनी बढ़त जारी रखी और 3.18% की और तेजी दिखाई. Nifty Realty और Nifty Media में भी क्रमशः 1.36% और 1.15% की बढ़त दर्ज की गई.

IT शेयरों में मजबूत बढ़त देखने को मिली, जिसकी वजह रुपये की तेजी से गिरती कीमत और आकर्षक वैल्यूएशन से मिलने वाले संभावित फायदे थे

Nifty Realty और Media, दोनों में 1% से ज्यादा की तेजी आई. Nifty Bank 0.24% गिरा, जबकि Private Bank इंडेक्स 0.74% नीचे आ गया. हालांकि, Nifty PSU Bank में 0.81% की तेजी आई.

रुपये में गिरावट

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक जोखिम के सेंटीमेंट को लेकर लगातार बनी चिंताओं के बीच, भारतीय रुपया मंगलवार को और कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.53 के एक नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ.

मार्केट कैप में इजाफा

मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में बढ़त के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के 458.4 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 459 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया.

हालांकि, बेंचमार्क इंडेक्स ने सत्र की शुरुआत बढ़त के साथ की, लेकिन दिन बढ़ने के साथ वे इस बढ़त को बनाए रखने में नाकाम रहे.

यह भी पढ़ें: BSE के शेयर में बंपर उछाल, Nifty50 में शामिल होने की खबर से रॉकेट बना स्टॉक; एक साल में 70% का रिटर्न