फिर दौड़ेगा Asian Paints का शेयर, आएगी इतने फीसदी की तेजी; Elara Capital ने दिया टारगेट प्राइस
Asian Paints के शेयर को लेकर Elara Capital ने सकारात्मक रुख अपनाया है और स्टॉक की रेटिंग Sell से बढ़ाकर Accumulate कर दी है. ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी का टारगेट प्राइस 2,700 रुपये तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 11 फीसदी अपसाइड दिखाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट शेयर स्थिर होने, रेवेन्यू ग्रोथ में सुधार और पेंट इंडस्ट्री में FY27 के दौरान मजबूत मांग की उम्मीद से स्टॉक को सपोर्ट मिल सकता है.
Asian Paints Target Price: भारतीय शेयर बाजार में दिग्गज पेंट कंपनी Asian Paints एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. लंबे समय से दबाव में चल रहे इस स्टॉक को लेकर अब ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने बड़ा भरोसा जताया है. फर्म का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी के शेयर में करीब 11 फीसदी तक तेजी देखने को मिल सकती है. इसी भरोसे के साथ Elara Capital ने स्टॉक की रेटिंग Accumulate कर दी है और इसका नया टारगेट प्राइस 2,700 रुपये तय किया है. अब सवाल यह है कि कंपनी के शेयर का मौजूदा हाल कैसा है.
क्यों बदला ब्रोकरेज का नजरिया?
Elara Capital के अनुसार, Asian Paints पिछले कुछ समय से मार्केट शेयर में गिरावट और कमजोर रेवेन्यू ग्रोथ जैसी चुनौतियों का सामना कर रही थी. हालांकि अब कंपनी की स्थिति में सुधार नजर आने लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, Asian Paints की मार्केट शेयर करीब 56 फीसदी पर स्थिर हो गई है और पिछले दो से तीन तिमाहियों से इसमें कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है. यह इस बात का संकेत है कि कंपनी द्वारा उठाए गए रणनीतिक कदम असर दिखा रहे हैं.
FY27 में पेंट इंडस्ट्री को मिलेगा बड़ा बूस्ट
ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान जताया है कि FY27 में पेंट इंडस्ट्री की रेवेन्यू ग्रोथ 15 फीसदी से ज्यादा रह सकती है. इसके पीछे कंपनियों द्वारा 6 फीसदी से 8 फीसदी तक प्राइस हाइक, मजबूत समर डिमांड और ज्यादा शादियों के सीजन जैसे कारण बताए गए हैं. यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो Asian Paints जैसी बड़ी कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है, क्योंकि इनके पास मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और ब्रांड स्ट्रेंथ है.
रॉ मैटेरियल महंगा, फिर भी Asian Paints को फायदा?
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख रॉ मैटेरियल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. इसका असर छोटी कंपनियों पर ज्यादा पड़ सकता है, क्योंकि उनके पास लागत नियंत्रण की सीमित क्षमता होती है. वहीं Asian Paints जैसी बड़ी कंपनी अपने बड़े प्रोक्योरमेंट स्केल और मजबूत सप्लाई चेन के कारण बेहतर स्थिति में है. कंपनी का Dahej, Gujarat Plant भी लागत घटाने और सप्लाइ मजबूत करने में मदद कर सकता है.
कैसा है शेयर का हाल
गुरुवार को कंपनी के शेयर में तेजी आई है और यह 0.71 फीसदी बढ़कर 2,440.30 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले एक सप्ताह में इसमें 7.16 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, बीते एक महीने में यह 9.93 फीसदी बढ़ा है.
यह भी पढ़ें: Nifty Outlook 17 April: डेली चार्ट पर बनी लंबी बुलिश कैंडल, अब क्या हो आगे की रणनीति, जानें एक्सपर्ट की राय
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Wipro 15,000 करोड़ के शेयर करेगी बायबैक, 250 रुपये प्रति स्टॉक तय किया भाव; शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ा मौका?
Nifty Outlook 17 April: डेली चार्ट पर बनी लंबी बुलिश कैंडल, अब क्या हो आगे की रणनीति, जानें एक्सपर्ट की राय
अक्षय तृतीया से चमके ज्वेलरी स्टॉक! एक महीने में 15% तक की आई तेजी; Titan से लेकर PC Jeweller तक पर टिकी नजर
