HDB Financial में तूफानी तेजी: मुनाफा 41% उछला तो 12% चढ़ गए शेयर, जानें अब रिटर्न का कितना दम बाकी, ब्रोकरेज ने बता दिया टारगेट

HDB Financial Services के शेयर Q4 नतीजों के बाद 12% तक उछल गए. हालांकि ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने ‘REDUCE’ रेटिंग बरकरार रखते हुए शेयर का टारगेट प्राइस घटाया है.

hdb financial services share price Image Credit: money9 live

HDB Financial Services Share Price Target: NBFC सेक्टर की प्रमुख कंपनी HDB Financial Services के शेयरों 16 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली. गुरुवार, 16 अप्रैल को स्टॉक 12.36% तक उछलकर ₹723.95 के स्तर पर पहुंच गया. शेयर में ये तूफानी तेजी तिमाही नतीजों से बाजार को चौंका दिया है. हालांकि बाद में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली. इसके बावजूद शेयर मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करता रहा. निवेशकों ने कंपनी के नतीजों को काफी पॉजिटिव तरीके से लिया है. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर इस फाइनेंशियल कंपनी के शेयर में ग्रोथ का अब कितना दम बरकरार है. इस पर ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने अपनी राय दी है.

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

कंपनी के मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे बेहद मजबूत रहे. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 41.4% बढ़कर ₹751 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही के ₹531 करोड़ से काफी ज्यादा है. पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया और उसका मुनाफा 17% बढ़कर ₹2,544 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह ₹2,176 करोड़ था. यह दिखाता है कि कंपनी की ग्रोथ सिर्फ एक तिमाही तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे साल में स्थिर बनी हुई है.

बिजनेस ग्रोथ की बात करें तो कंपनी के ऑपरेशनल आंकड़े भी मजबूत नजर आए. कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर ₹1.18 लाख करोड़ हो गया, जो सालाना आधार पर 10.7% की वृद्धि है. इसी तरह ग्रॉस लोन बुक भी करीब ₹1.07 लाख करोड़ से बढ़कर ₹1.18 लाख करोड़ हो गई, यानी इसमें 10.9% की बढ़त दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी 21.6% की तेजी आई और यह ₹2,399 करोड़ पर पहुंच गई, जो कंपनी के कोर बिजनेस की मजबूती को दर्शाता है.

हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आई हैं. कंपनी के लोन लॉस और प्रोविजन 8% बढ़कर ₹685 करोड़ हो गए हैं, जो बताता है कि क्रेडिट कॉस्ट पर थोड़ा दबाव बना हुआ है. बावजूद इसके, कंपनी का ओवर ऑल प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है.

2 रुपये का देगी डिविडैंड

कंपनी ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा भी दिया है. बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹2 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जो निवेशकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण पैदा करता है. हालांकि इसे अंतिम मंजूरी AGM में मिलनी बाकी है.

यह भी पढ़ें: ड्रेस कोड पर घिरी Lenskart! बिंदी-कलावे पर रोक, लेकिन हिजाब को छूट से बवाल, CEO पीयूष बंसल को देनी पड़ी सफाई

REDUCE रेटिंग बरकरार

ब्रोकरेज फर्म एमके ग्‍लोबल का कहना है कि HDB Financial Services (HDBFS) ने Q4 में मुनाफे के मामले में मजबूत प्रदर्शन किया, जो बाजार के अनुमान और उनके आंकलन से बेहतर रहा. हालांकि AUM ग्रोथ थोड़ी कमजोर रही, जिससे संकेत मिलता है कि मैनेजमेंट फिलहाल ग्रोथ की बजाय प्रॉफिटेबिलिटी बनाए रखने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. कंपनी की ओर से मार्जिन स्थिर रहने की उम्मीद जताई गई है, खासकर USL सेगमेंट में डिस्बर्समेंट सामान्य होने के बाद. हालांकि वेस्ट एशिया का मौजूदा तनाव एक अहम जोखिम बना हुआ है, ऐसे में ब्रोकरेज का मानना है कि इस पर नजर रखनी होगी.

कंपनी से जुड़े तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए Emkay Global ने FY27-28 के अनुमान में हल्का बदलाव किया गया है, जिससे कमाई के अनुमान में करीब 2-3% की बढ़ोतरी की गई है. इसके बावजूद स्टॉक पर ‘REDUCE’ रेटिंग बरकरार रखी गई है और मार्च 2027 के लिए शेयर का टारगेट प्राइस ₹625 तय किया गया है, जो FY28 के अनुमानित P/B 1.9x पर आधारित है. जबकि इसका करेंट प्राइस 690.15 रुपये है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.