Nifty Outlook 17 April: डेली चार्ट पर बनी लंबी बुलिश कैंडल, अब क्या हो आगे की रणनीति, जानें एक्सपर्ट की राय

बाजार में हालिया कमजोरी के बाद निफ्टी ने मजबूत वापसी दिखाई है. डेली चार्ट पर लंबी बुलिश कैंडल बनी है, जो संकेत देती है कि बाजार एक अहम रेजिस्टेंस के पास ब्रेकआउट के मूड में है. बुधवार का लो अब नया हायर बॉटम बन चुका है, जो बुल्स के लिए पॉजिटिव संकेत है.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: canva

Nifty Outlook 17 April: 16 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला और अंत में इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 122.56 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरकर 77,988.68 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 34.55 अंक यानी 0.14 फीसदी कमजोर होकर 24,196.75 पर बंद हुआ. इस दौरान 2688 शेयर बढ़त में रहे, 1468 शेयर गिरे और 128 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. निफ्टी में गिरावट का दबाव एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ, टाइटन और अपोलो हॉस्पिटल्स जैसे शेयरों में बिकवाली से आया. वहीं दूसरी तरफ हिंडाल्को, ट्रेंट, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. अब 17 अप्रैल के लिए बाजार में क्या रणनीति होनी चाहिए? आइए एक्सपर्ट के हवाले से जानते हैं.

डेली चार्ट पर लंबी बुलिश कैंडल बनी

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक, बाजार में हालिया कमजोरी के बाद निफ्टी ने मजबूत वापसी दिखाई है. डेली चार्ट पर लंबी बुलिश कैंडल बनी है, जो संकेत देती है कि बाजार एक अहम रेजिस्टेंस के पास ब्रेकआउट के मूड में है. बुधवार का लो अब नया हायर बॉटम बन चुका है, जो बुल्स के लिए पॉजिटिव संकेत है. आगे अगर बाजार में मजबूती बनी रहती है तो निफ्टी 26,300 से 26,400 के स्तर तक जा सकता है. नीचे की तरफ 25,850 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेगा.

ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव

HDFC सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट नंदिश शाह के अनुसार, बाजार में आज हल्की गिरावट मुनाफावसूली के चलते आई, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है. निफ्टी दिन की शुरुआत में मजबूत खुला और 24,400 तक गया, लेकिन वहां से करीब 300 अंकों की गिरावट आई. हालांकि बाद में बाजार ने रिकवरी भी दिखाई और दिन के अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. सेक्टर के लिहाज से मेटल, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मजबूती रही, जबकि ऑटो, फाइनेंशियल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में दबाव देखने को मिला. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया, जो बाजार में मजबूत ब्रॉडर पार्टिसिपेशन का संकेत है. टेक्निकल तौर पर निफ्टी लगातार दूसरे दिन 50 DEMA के ऊपर बंद हुआ है, जो अपट्रेंड को मजबूत करता है. नीचे की तरफ 24,000 से 24,100 का जोन सपोर्ट के रूप में काम करेगा, जबकि ऊपर 24,400 से 24,570 के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें- Ola Electric Vs Ather Energy: कहानी एक जैसी, गोली की रफ्तार से भाग रहे दोनों स्टॉक, जानें ब्रोकरेज कहां ज्यादा बुलिश

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.