टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं बड़ा इशारा! अगले एक सप्ताह में ये 3 शेयर दिखाएंगे दम; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए मजबूत शेयर तलाश रहे हैं, तो Choice Equity Broking के VP सचिन गुप्ता ने Aurobindo Pharma Ltd, Welspun Corp Ltd और RBL BANK पर Buy कॉल दिया है. इन तीनों शेयरों में मजबूत टेक्निकल सेटअप, ब्रेकआउट, EMA और ATR जैसे संकेत तेजी की संभावना दिखा रहे हैं.

Buy Call: अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए मजबूत टेक्निकल सेटअप वाले शेयर तलाश रहे हैं, तो चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने तीन ऐसे शेयर चुने हैं, जिनमें आने वाले एक सप्ताह में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज के VP – टेक्निकल रिसर्च Sachin Gupta ने Aurobindo Pharma Ltd, Welspun Corp Ltd और RBL BANK पर बाय कॉल दिया है. इन तीनों शेयरों में मजबूत चार्ट पैटर्न, प्रमुख EMA के ऊपर कारोबार और सकारात्मक टेक्निकल इंडिकेटर्स तेजी की संभावना का संकेत दे रहे हैं. आइए जानते हैं इन शेयरों का पूरा टेक्निकल आउटलुक.
Aurobindo Pharma Ltd
ब्रोकरेज के अनुसार, Aurobindo Pharma Ltd ने प्रति घंटे (ऑवरली) के चार्ट पर फॉलिंग चैनल पैटर्न से सफलतापूर्वक ब्रेकआउट दिया है. यह ब्रेकआउट संकेत देता है कि शेयर में शॉर्ट टर्म मोमेंटम मजबूत हो रहा है और खरीदार फिर से सक्रिय हो चुके हैं. शेयर को 20-day EMA के पास मजबूत सपोर्ट मिला है, जिससे इसकी तेजी की संभावना और मजबूत हुई है. इसके अलावा, यह 50-day मूविंग एवरेज और 100-day मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो इसके मजबूत टेक्निकल स्ट्रक्चर की पुष्टि करता है.
हाल की प्राइस एक्शन यह भी दिखाती है कि करेक्शन के बाद खरीदारी फिर से लौट रही है. यदि शेयर ऑवरली चार्ट पर ब्रेकआउट लेवल के ऊपर बना रहता है, तो इसमें आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज ने Aurobindo Pharma Ltd को 1,559 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए स्टॉप लॉस 1,512 रुपये और टारगेट प्राइस 1,650 रुपये रखा गया है.
Welspun Corp Ltd
Welspun Corp Ltd लगातार हायर हाई-हायर लो पैटर्न बना रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत माना जाता है. हालिया प्रॉफिट बुकिंग के बाद शेयर ने 1,575 रुपये के महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन से शानदार वापसी की है. इससे साफ है कि निचले स्तरों पर खरीदारी जारी है. सबसे अहम बात यह है कि शेयर 20-day, 50-day, 100-day और 200-day EMA सभी के ऊपर कारोबार कर रहा है. यह दिखाता है कि शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म तक शेयर का टेक्निकल स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है.
ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि शेयर का 14-period ATR करीब 58.67 है, जो आने वाले समय में प्राइस मूवमेंट और वोलेटिलिटी बढ़ने का संकेत देता है. जब तक शेयर 1,575 रुपये के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें तेजी का रुख कायम रहने की संभावना है. ब्रोकरेज ने 1,615 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए स्टॉप लॉस 1,565 रुपये और टारगेट प्राइस 1,715 रुपये तय किया गया है.
RBL BANK
RBL BANK इस समय अपने अपवर्ड चैनल की निचली सीमा के पास कारोबार कर रहा है, जहां से इसमें मजबूत बाउंस देखने को मिला है. यह संकेत देता है कि निचले स्तरों पर खरीदार सक्रिय हैं और अपट्रेंड अभी भी बरकरार है. शेयर 50-day EMA के ऊपर बना हुआ है, जो लगभग 356.73 रुपये पर स्थित है. यह स्तर शेयर के लिए मजबूत डायनेमिक सपोर्ट का काम कर रहा है. जब तक शेयर इस सपोर्ट के ऊपर बना रहता है, तब तक तेजी की संभावना बनी रहेगी.
ब्रोकरेज का मानना है कि 370 रुपये के ऊपर टिकने पर शेयर में नई खरीदारी देखने को मिल सकती है, जिससे यह अगले कुछ सत्रों में और ऊपर जा सकता है. RBL BANK में 370 रुपये के ऊपर खरीदारी की सलाह दी गई है. इसके लिए स्टॉप लॉस 356 रुपये और टारगेट प्राइस 392 रुपये रखा गया है.
यह भी पढ़ें: Ashish Kacholia से Dolly Khanna तक, Q1 में पोर्टफोलियो में किया बड़ा बदलाव; देखें लिस्ट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.