2030 तक 145 अरब डॉलर का होगा ऑटो कंपोनेंट मार्केट, चमक सकते हैं ये 3 ऑटो एंसिलरी स्टॉक; रखें नजर
भारत का ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक इसके 145 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. व्हीकल प्रोडक्शन, OEM की बढ़ती मांग और इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री इस सेक्टर की ग्रोथ को गति दे रही है.

Auto Ancillary Stocks: देश का ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रहा है. वाहन उत्पादन में बढ़ोतरी, इलेक्ट्रिक वाहन यानी EV की बढ़ती मांग और स्थानीय स्तर पर व्हीकल प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलने से इस सेक्टर की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है. इंड्स्टरी से जुड़े अनुमान बताते हैं कि 2030 तक भारतीय ऑटो कंपोनेंट बाजार 145 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. ऐसे में इस सेक्टर की कुछ कंपनियां निवेशकों के लिए बेहतर अवसर बन सकती हैं. इनमें Sona BLW Precision Forgings, UNO Minda और Bharat Forge प्रमुख नाम है.
सेक्टर में क्यों दिख रही है तेजी
ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 2026 में 12.7 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है. इसमें सबसे बड़ा योगदान वाहन मैन्युफैक्चरर कंपनियों यानी OEM को होने वाली सप्लाई का रहा, जो 16.3 फीसदी बढ़ी. यात्री वाहन, दोपहिया और कमर्शियल वाहनों का प्रोडक्शन बढ़ने से कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों की मांग भी लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा आफ्टर मार्केट कारोबार में भी 9 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है.
Sona BLW Precision Forgings
Sona BLW Precision Forgings इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जरूरी कंपोनेंट बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है. कंपनी डिफरेंशियल गियर, ट्रैक्शन मोटर और ड्राइवलाइन सिस्टम तैयार करती है. इसके ग्राहक भारत के साथ साथ कई वैश्विक व्हीकल मैन्युफैक्चरर भी हैं. EV बाजार के विस्तार के साथ कंपनी के कारोबार में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है. कंपनी का शेयर 8 जुलाई को 1.3 फीसदी की तेजी के साथ 662 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 5 साल में इस शेयर ने निवेशकों को 63 फीसदी का रिटर्न दिया है.
UNO Minda
UNO Minda लाइटिंग सिस्टम, स्विच, अलॉय व्हील, सेंसर और EV कंपोनेंट जैसे कई प्रोडक्ट बनाती है. कंपनी देश की प्रमुख कार और दोपहिया वाहन कंपनियों को सप्लाई करती है. व्हीकल प्रोडक्शन बढ़ने, प्रीमियम वाहनों की मांग और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार से कंपनी के कारोबार को फायदा मिल सकता है. कंपनी का शेयर 8 जुलाई को 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 1131 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 5 साल में इस शेयर ने निवेशकों को 257 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें- ₹939 करोड़ के ऑर्डर का दम! शेयर मार्केट में गिरावट के बीच INOX इंडिया के स्टॉक ने भरी उड़ान, आई इतनी तेजी
Bharat Forge
Bharat Forge फोर्ज्ड और इंजीनियरिंग कंपोनेंट बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है. कंपनी ऑटोमोबाइल, कमर्शियल वाहन, इंड्स्ट्रियल इक्विपमेंट और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए प्रोडक्ट तैयार करती है. इसके अलावा कंपनी EV कंपोनेंट कारोबार का भी विस्तार कर रही है. मजबूत एक्सपोर्ट बिजनेस और वैश्विक OEM के साथ काम करने की वजह से कंपनी को भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकते हैं. कंपनी का शेयर 8 जुलाई को 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 2100 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 5 साल में इस शेयर ने निवेशकों को 160 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.