1 साल में 158% चढ़ा ये टेक स्टॉक, अब इन सेक्टर्स पर बड़ा दांव; 3200 करोड़ रुपये रेवेन्यू का टारगेट, रखें नजर

Avalon Technologies के शेयर ने एक साल में 158 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी अब सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट, HVDC सिस्टम, Kavach, रेलवे, एयरोस्पेस और डेटा सेंटर से जुडे़ कारोबार पर दांव लगा रही है. FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 1603 करोड़ रुपये रहा, जिसे FY29 तक करीब 3200 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है.

Avalon Technologies के शेयर ने 1 साल में 158% का रिटर्न दिया है. Image Credit: money9live

Highlights

  • Avalon Technologies के शेयर ने 1 साल में 158% का रिटर्न दिया है.
  • कंपनी सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट, HVDC, Kavach, रेलवे और एयरोस्पेस जैसे सेक्टर्स में नए प्रोग्राम तेजी से बढ़ा रही है.
  • Avalon ने FY29 तक करीब 3200 करोड रुपये रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है.

Avalon Technologies के शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. कंपनी का शेयर एक साल में 158 फीसदी चढ़ा है, जबकि पिछले 6 महीने में इसमें 119 फीसदी की तेजी आई है. 29 जनवरी 2026 को 778.15 रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर से निकलकर शेयर 20 अगस्त को 2350 रुपये के 52 सप्ताह के उच्च स्तर तक पहुंच गया. लेकिन Avalon की कहानी सिर्फ शेयर की तेजी तक सीमित नहीं है. कंपनी अब सेमीकंडक्टर, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, Kavach, एयरोस्पेस और डेटा सेंटर जैसे सेक्टरों में नए बिजनेस अवसर तलाश रही है. यही नए प्रोग्राम आने वाले वर्षों में कंपनी की ग्रोथ की दिशा तय कर सकते हैं.

सिर्फ EMS कंपनी नहीं

Avalon Technologies एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस यानी EMS कंपनी है. हालांकि कंपनी अब केवल अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स तैयार करने तक सीमित नहीं रहना चाहती. उसका फोकस बॉक्स बिल्ड मैन्युफैक्चरिंग पर बढ़ रहा है. इसमें कंपनी केवल PCB या किसी एक पार्ट को बनाने के बजाय पूरा इंटीग्रेटेड प्रोडक्ट या सिस्टम तैयार करती है. Avalon के पास PCB डिजाइन और असेंबली, केबल असेंबली, शीट मेटल, प्लास्टिक और सिस्टम इंटीग्रेशन जैसी कैपिसिटी हैं. कंपनी के रेवेन्यू में Box Build का योगदान FY22 के 44.5 फीसदी से बढ़कर Q1 FY27 में 59.9 फीसदी पहुंच गया.

सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट से शुरू हुआ नया रेवेन्यू

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट कंपनी के लिए एक नया ग्रोथ एरिया बनकर उभरा है. Avalon ने दुनिया की एक बड़ी वेफर फैब्रिकेशन इक्विपमेंट सप्लायर के साथ अपना काम बढ़ाया है. कंपनी पहले पावर बॉक्स असेंबली तैयार कर रही थी, लेकिन अब उसे अतिरिक्त प्रोडक्ट्स पर भी काम मिला है. इस बिजनेस से रेवेन्यू आना शुरू हो चुका है और आने वाली तिमाहियों में प्रोडक्शन बढ़ने की उम्मीद है.

पावर इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ रहा कारोबार

Avalon ने HVDC सिस्टम से भी रेवेन्यू कमाना शुरू कर दिया है. कंपनी कुछ ग्राहकों के लिए इस सेगमेंट में काम कर रही है. HVDC और अन्य पावर सप्लाई सिस्टम का इस्तेमाल पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर से जुडे़ क्षेत्रों में होता है. Avalon ऐसे ग्राहकों के लिए भी मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, जो डेटा सेंटर को ऑफ ग्रिड पावर सप्लाई से जुडे़ समाधान उपलब्ध कराते हैं. कंपनी रैक और कूलिंग सिस्टम जैसे कारोबार के अवसरों पर भी काम कर रही है. हालांकि इस बिजनेस से अभी सीधे तौर पर बड़ा रेवेन्यू नहीं आया है.

रेलवे कारोबार पर कंपनी की नजर

रेलवे सेक्टर Avalon Technologies के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण ग्रोथ एरिया है. कंपनी Kavach एंटी कोलिजन सिस्टम के कमर्शियल प्रोडक्शन की दिशा में आगे बढ़ रही है. इस प्रोग्राम पर कई वर्षों से प्रोडक्ट डेवलपमेंट और प्रोटोटाइपिंग का काम किया गया है. इसके अलावा कंपनी लोकोमोटिव इंजन के सब सिस्टम का भी प्रोडक्शन कर रही है. Q1 FY27 में रेल कारोबार कंपनी के रेवेन्यू का करीब 15 फीसदी रहा और इसमें सालाना आधार पर 37 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई.

FY29 तक 3200 करोड़ रुपये रेवेन्यू का लक्ष्य

Avalon Technologies ने अपनी भविष्य की ग्रोथ को लेकर लक्ष्य भी बढ़ा दिया है. कंपनी अब FY29 तक करीब 3200 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करना चाहती है. FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 1603 करोड़ रुपये रहा था. FY27 के लिए कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 26 से 30 फीसदी कर दिया है. Q1 FY27 में कंपनी का रेवेन्यू 49.8 फीसदी बढ़कर 484 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि EBITDA मार्जिन 12 फीसदी रहा. सेमीकंडक्टर, HVDC, Kavach, रेलवे और एयरोस्पेस के नए प्रोग्राम इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Opening Bell: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार; अडानी पोर्ट्स में 2% की बढ़त

वैल्यूएशन और रिस्क पर भी नजर

शेयर में जोरदार तेजी के बाद कंपनी का वैल्यूएशन भी काफी बढ़ गया है. 2229 रुपये के स्तर पर कंपनी का EV EBITDA करीब 65 गुना और ट्रेलिंग P E करीब 112 गुना बताया गया है. इसका मतलब है कि मौजूदा शेयर कीमत में भविष्य की मजबूत ग्रोथ की उम्मीद पहले से शामिल है. कंपनी का US मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस अभी भी घाटे में है, हालांकि घाटा लगातार कम हुआ है.