Avience Biomedicals IPO: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, मिला ₹2.24 लाख का लिस्टिंग गेन, खुलते ही लगा अपर सर्किट

Avience Biomedicals ने शेयर बाजार में शानदार डेब्यू करते हुए निवेशकों को पहले ही दिन मालामाल कर दिया. कंपनी के शेयर 90 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए, जिससे IPO में 2 लॉट पाने वाले रिटेल निवेशकों को करीब 2.24 लाख रुपये का लिस्टिंग गेन मिला. लिस्टिंग के बाद शेयर में अपर सर्किट भी लग गया, जबकि प्रदर्शन GMP के अनुमान से भी बेहतर रहा.

Avience Biomedicals IPO Image Credit: Canva/ Money9

Avience Biomedicals IPO : Avience Biomedicals ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत करते हुए निवेशकों को पहले ही दिन शानदार कमाई का मौका दिया. कंपनी के शेयर करीब 90 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए, जिससे IPO पाने वाले रिटेल निवेशकों को एक झटके में 2.24 लाख रुपये तक का लिस्टिंग गेन मिला. खास बात यह रही कि शेयर की लिस्टिंग ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुमान से भी बेहतर रही. साथ ही लिस्टिंग के कुछ ही मिनट बाद स्टॉक में अपर सर्किट भी लग गया. आइए जानते हैं कि कंपनी के IPO को कितना शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसकी पूरी डिटेल.

2.24 लाख का लिस्टिंग गेन

Avience Biomedicals ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है. कंपनी के शेयर 208 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 395.20 रुपये पर लिस्ट हुए, यानी करीब 90 फीसदी प्रीमियम के साथ बाजार में एंट्री की. इस दमदार लिस्टिंग से निवेशकों को जबरदस्त फायदा हुआ. जिन रिटेल निवेशकों को IPO में 2 लॉट (1200 शेयर) मिला था, उन्हें लिस्टिंग के साथ ही करीब 2,24,600 रुपये का मुनाफा हुआ. इश्यू का GMP लगभग 70 फीसदी प्रीमियम की ओर संकेत दे रहा था. यानी लिस्टिंग के सामने जीएमपी भी फीका रह गया.

कंपनी की मजबूत लिस्टिंग ने निवेशकों का भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा दिए हैं. साथ ही लिस्टिंग के बाद भी खरीदारी जारी रही. बंपर खरीदारी के बीच स्टॉक में 414.95 रुपये पर अपर सर्किट लगा.

कितना सब्सक्राइब हुआ था IPO

कैटेगरीसब्सक्रिप्शन (गुना)
योग्य संस्थागत खरीदार (QIB – एंकर को छोड़कर)196.77 गुना
गैर-संस्थागत निवेशक (NII)597.23 गुना
रिटेल निवेशक401.36 गुना
कुल सब्सक्रिप्शन385.32 गुना
Source – NSE

Avience Biomedicals डिटेल्स

Avience Biomedicals का IPO कुल 30.24 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू था. इस इश्यू में कंपनी ने केवल 15 लाख नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए, जबकि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) का कोई हिस्सा शामिल नहीं था. IPO के लिए निवेशक 18 जून 2026 से 22 जून 2026 तक बोली लगा सकते थे. निवेशकों की ओर से इस इश्यू को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसके चलते यह कई गुना सब्सक्राइब हुआ.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.