TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

अप्रैल में इन 3 कंपनियों में दिखेगा कॉरपोरेट एक्शन, बोनस से लेकर स्टॉक स्प्लिट तक का ऐलान; निवेशक रखें नजर

अप्रैल 2026 में शेयर बाजार की गिरावट के बीच कुछ कंपनियां निवेशकों के लिए बड़ा मौका लेकर आ रही हैं. IRB Infrastructure Developers, R&B Denims और R M Drip and Sprinklers Systems ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉरपोरेट एक्शन का ऐलान किया है. इन फैसलों से निवेशकों के पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या बढ़ सकती है. हालांकि, निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स, कमाई और भविष्य की रणनीति को समझना जरूरी है.

स्टॉक स्प्लिट Image Credit: @Money9live

Bonus And Stock Split April 2026: भारतीय शेयर बाजार में हालिया गिरावट और वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों के लिए अप्रैल 2026 एक दिलचस्प मोड़ लेकर आ रहा है. जहां एक ओर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कुछ कंपनियां बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉरपोरेट एक्शन के जरिए निवेशकों को अतिरिक्त फायदा देने की तैयारी में हैं. ऐसे कदम निवेशकों के पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या बढ़ाते हैं. हालांकि, निवेश से पहले केवल इन घोषणाओं पर निर्भर रहना सही नहीं होता, बल्कि कंपनी के फंडामेंटल्स को समझना भी जरूरी है.

IRB Infrastructure Developers: बोनस शेयर का ऐलान

इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनी IRB Infrastructure Developers ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि निवेशकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. कंपनी ने इसके लिए 1 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. हालांकि, दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 16.3 फीसदी घटकर 18,712 मिलियन रुपये रह गया, जबकि मुनाफे में 96.5 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद कंपनी भविष्य में अपने एसेट बेस को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.

R&B Denims: बोनस के साथ स्टॉक स्प्लिट

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी R&B Denims ने निवेशकों को दोहरा फायदा देने का फैसला किया है. कंपनी 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी और साथ ही 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये में स्प्लिट करेगी. इसके लिए 3 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. कंपनी का रेवेन्यू 18.6 फीसदी बढ़ा है, लेकिन मुनाफे में 17.9 फीसदी की गिरावट आई है. कंपनी आगे रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर में विस्तार की योजना बना रही है.

R M Drip and Sprinklers Systems: 5:7 बोनस ऑफर

एग्रीकल्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनी R M Drip and Sprinklers Systems ने 5:7 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. कंपनी ने 10 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. कंपनी का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है, जिसमें 746 मिलियन रुपये की बिक्री और 140 मिलियन रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया है. कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है.

यह भी पढ़ें: युद्ध से बाजार में सुनामी! भयंकर टूटे Microsoft- NVIDIA जैसे महारथी स्टॉक्स; 1.72 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप खाक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.