52-वीक लो के करीब पहुंचे ये 10 दिग्गज स्टॉक्स, गिरते बाजार में निवेश का मौका या बढ़ता रिस्क; जानें डिटेल्स

कमजोर बाजार और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच BSE 500 के कई दिग्गज शेयर अपने 52-वीक लो के आसपास पहुंच गए हैं. जहां यह गिरावट जोखिम का संकेत देती है, वहीं मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में निवेश के नए अवसर भी सामने ला रही है. जानें किन कंपनियों के शेयर किस भाव पर ट्रेड कर रहे हैं.

52 वीक लो पर पहुंचे ये दिग्गज स्टॉक्स Image Credit: @Money9live

52 Week Low Big Stocks: भारतीय शेयर बाजार में जारी कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कई बड़े स्टॉक्स दबाव में नजर आ रहे हैं. खास तौर पर BSE 500 के कुछ शेयर ऐसे हैं, जो अपने 52-हफ्तों के निचले स्तर के आसपास ट्रेड कर रहे हैं. यह गिरावट एक ओर जहां बाजार में जोखिम का संकेत देती है, वहीं दूसरी ओर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए संभावित अवसर भी पैदा करती है, खासकर उन कंपनियों में जिनकी फंडामेंटल स्थिति मजबूत मानी जाती है.

एनर्जी और गैस सेक्टर के शेयर दबाव में

Petronet LNG Limited का शेयर 257.60 रुपये पर बंद हुआ और दिन के दौरान 257 रुपये के 52-वीक लो को छू गया. यह देश की प्रमुख LNG इंपोर्ट और री-गैसीफिकेशन कंपनी है, जो दहेज और कोच्चि टर्मिनल के जरिए गैस सप्लाई में अहम भूमिका निभाती है. इसी तरह Mahanagar Gas Limited (MGL) भी दबाव में है. इसका शेयर 968.20 रुपये पर बंद हुआ, जबकि दिन में यह 955.30 रुपये के लो तक गया. कंपनी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में CNG और PNG सप्लाई करती है.

फाइनेंशियल और रियल एस्टेट सेक्टर में कमजोरी

SBI Cards & Payment Services का शेयर 695 रुपये पर बंद हुआ, जो अपने 52-वीक लो 683.50 रुपये के बेहद करीब है. क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में यह कंपनी एक बड़ा नाम है, लेकिन हालिया बाजार दबाव से अछूती नहीं रही. वहीं Lodha Developers (Macrotech Developers) का शेयर 796.95 रुपये पर बंद हुआ और 793 रुपये के लो के करीब बना रहा. रियल एस्टेट सेक्टर में उतार-चढ़ाव का असर इस स्टॉक पर भी दिख रहा है.

गैस इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थकेयर में भी गिरावट

Gujarat State Petronet Limited (GSPL) का शेयर 254.50 रुपये पर बंद हुआ और 251.45 रुपये के 52-वीक लो के पास ट्रेड करता दिखा. यह कंपनी देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क के विकास में अहम भूमिका निभाती है. Global Health Limited, जो Medanta हॉस्पिटल नेटवर्क चलाती है, उसका शेयर 1005 रुपये पर बंद हुआ और 999.25 रुपये के लो के करीब रहा. हेल्थकेयर सेक्टर में भी हालिया दबाव नजर आ रहा है.

फार्मा और FMCG स्टॉक्स भी अछूते नहीं

Mankind Pharma का शेयर 2012.90 रुपये पर बंद हुआ, जो 1967.90 रुपये के लो के पास बना हुआ है. कंपनी फार्मा और कंज्यूमर हेल्थ प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है. Jyothy Labs, जो FMCG सेक्टर की कंपनी है, उसका शेयर 209.60 रुपये पर बंद हुआ और 206.20 रुपये के लो के करीब ट्रेड कर रहा है. Procter & Gamble Hygiene and Health Care का शेयर 9712.50 रुपये पर बंद हुआ और 9681.10 रुपये के 52-वीक लो के आसपास बना रहा. यह कंपनी पर्सनल हेल्थ और हाइजीन प्रोडक्ट्स में मजबूत पकड़ रखती है.

सीमेंट सेक्टर में भी गिरावट का असर

Shree Cement का शेयर 23,570.25 रुपये पर बंद हुआ, जो 22,701.05 रुपये के 52-वीक लो के करीब है. यह देश की बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक है और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी हुई है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

इन सभी स्टॉक्स का अपने 52-वीक लो के करीब आना इस बात का संकेत है कि बाजार में फिलहाल दबाव बना हुआ है. हालांकि, आमतौर पर ये माना जाता है कि मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में इस तरह की गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर बन सकती है. फिलहाल बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों, ब्याज दरों, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करती नजर आ रही है. ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय सोच-समझकर रणनीति बनानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- 5 साल में दे चुका है 2640% का रिटर्न, अब इस कंपनी को BHEL से मिला नया काम; दौड़ पड़े शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.