मार्केट क्रैश में भी चमकेंगे ये 3 स्टॉक्स; एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच भी कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी की उम्मीद बनी हुई है. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक FEDFINA, MEDANTA और JBCHEPHARM आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. इन शेयरों में मजबूत ब्रेकआउट, बढ़ता वॉल्यूम और बुलिश चार्ट पैटर्न देखने को मिल रहे हैं.

कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी की उम्मीद बनी हुई है. Image Credit: money9live

Stock Target Price: सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर 76,015.28 और निफ्टी 1.50 फीसदी टूटकर 23,815.85 पर बंद हुआ. निफ्टी 50 के 39 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि Titan Company, InterGlobe Aviation और SBI सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में शामिल रहे. सेक्टोरल इंडेक्स में Consumer Durables, Realty, PSU Bank, Media और Auto सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. इस भारी बिकवाली से BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 6 लाख करोड़ रुपये घट गया.

हालांकि इस गिरावट के बीच भी मार्केट एक्सपर्ट्स कुछ शेयरों में तेजी की उम्मीद जता रहे हैं. जिसमें FEDFINA, MEDANTA और JBCHEPHARM शामिल है. इन शेयरों में आने वाले दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. इन तीनों शेयरों में चार्ट पैटर्न, वॉल्यूम और मोमेंटम इंडिकेटर मजबूत स्थिति दिखा रहे हैं. Choice Broking में टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह के मुताबिक इन स्टॉक्स ने अहम रेजिस्टेंस लेवल पार किए हैं, जिससे आगे तेजी की संभावना बढ़ गई है. इन शेयरों के लिए नया टारगेट और स्टॉप लॉस भी तय किया है. ऐसे में शॉर्ट टर्म निवेशकों की नजर इन शेयरों पर बनी रह सकती है.

स्टॉकखरीदारी स्तर (Buy Price)स्टॉप लॉस (SL)टारगेट प्राइस (TGT)
Fedbank Financial Services (FEDFINA)₹152.3₹145₹165
Global Health Limited (MEDANTA)₹1239₹1182₹1325
JB Chemicals & Pharmaceuticals (JBCHEPHARM)₹2209₹2111₹2333

FEDFINA

Fedbank Financial Services यानी FEDFINA का शेयर करीब 152 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार स्टॉक ने हाल ही में मजबूत ब्रेकआउट दिया है और इसमें खरीदारी का माहौल दिखाई दे रहा है. डेली चार्ट पर बुलिश पैटर्न बनने से तेजी की उम्मीद और मजबूत हुई है. शेयर में वॉल्यूम भी बढ़ा है, जो निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी दिखाता है. एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए 165 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि 145 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है.

MEDANTA

MEDANTA के शेयर में हाल के निचले स्तर से मजबूत वापसी देखने को मिली है. स्टॉक फिलहाल 1239 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है, जो मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और इसमें खरीदारी का रुझान बढ़ रहा है. इस शेयर के लिए 1325 रुपये का टारगेट तय किया गया है. वहीं 1182 रुपये का स्तर स्टॉप लॉस के रूप में महत्वपूर्ण माना गया है.

ये भी पढ़ें- Nifty Outlook May 12: चार्ट पर ‘डबल टॉप’ जैसा पैटर्न, किस लेवल पर सपोर्ट; एक्सपर्ट्स से जानें कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

JBCHEPHARM

JBCHEPHARM का शेयर 2209 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसने हाल ही में नया ब्रेकआउट दिया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्टॉक लगातार अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है, जो इसकी मजबूत स्थिति दिखाता है. शेयर में लगातार खरीदारी देखने को मिल रही है और वॉल्यूम भी बढ़ रहा है. इससे माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आ सकती है. एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए 2333 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि 2111 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.