हफ्ते भर में भागेंगे ये 3 स्टॉक! Choice Broking का दावा- मिलेगा तगड़ा रिटर्न, रडार पर रखें शेयर
इन दिनों बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है. अब सवाल है कि ऐसे बाजार में किन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है? Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने 3 स्टॉक सुझाए हैं, जिनमें एक हफ्ते में तेजी देखने को मिल सकती है.
30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. निफ्टी 22,331.40 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1,635.67 अंक यानी 2.22 प्रतिशत नीचे आया. लगभग 837 शेयर चढ़े, 3,419 शेयर गिरे और 138 शेयर स्थिर रहे. सभी सेक्टर्स लाल निशान में रहे, जिसमें ऑटो, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, टेलिकॉम, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और PSU बैंक 2 से 4 प्रतिशत गिर गए. अब सवाल है कि ऐसे बाजार में किन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है? इस पर Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने 3 स्टॉक सुझाए हैं, जिनमें एक हफ्ते में तेजी देखने को मिल सकती है.
POWERGRID
- बाय- 296.10 रुपये
- स्टॉप लॉस- 284 रुपये
- टारगेट- 320 रुपये
Power Grid Corporation of India Limited 296.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है और 50-दिन की EMA के पास सपोर्ट लेने के बाद मजबूती दिखा रहा है. स्टॉक में गोल्डन क्रॉसओवर भी हुआ है और यह 50, 100 और 200-दिन की EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत ट्रेंड है. टेक्निकल स्ट्रक्चर के आधार पर शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स CMP पर खरीद सकते हैं, स्टॉप लॉस 284 रुपये और टारगेट 320 रुपये तय किया गया है.
NATIONALUM
- बाय- 386.10 रुपये
- स्टॉप लॉस- 369 रुपये
- टारगेट- 418 रुपये
National Aluminium Company Limited 386.10 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और 50-दिन की EMA के पास मजबूत सपोर्ट लेने के बाद ऊपर की ओर रिवर्सल दिखा रहा है. 20-दिन की EMA के ऊपर गैप-अप ने भी पॉजिटिव मोमेंटम को और बढ़ाया है. स्टॉक की EMAs ऊपर की ओर रहीं और RSI 50 से ऊपर उछलकर ट्रेंड कर रहा है. CMP पर खरीदारी के साथ स्टॉप लॉस 369 और टारगेट 418 रखे गए हैं.
GAEL
- बाय- 135.89 रुपये
- स्टॉप लॉस- 129 रुपये
- टारगेट- 146 रुपये
Gujarat Ambuja Exports Limited ने साइडवेज कंसोलिडेशन रेंज से ब्रेकआउट के बाद मजबूती दिखाई है. स्टॉक ने 50 और 100-दिन की EMA के पास सपोर्ट लिया और ब्रेकआउट लेवल के ऊपर बना हुआ है. गोल्डन क्रॉसओवर के साथ RSI ओवरसोल्ड जोन से ऊपर उभरा है और 50 के ऊपर ट्रेंड कर रहा है. CMP पर खरीदारी के लिए स्टॉप लॉस 129 और टारगेट 146 रखे गए हैं.
इसे भी पढ़ें- बिग क्रैश! आशीष कचोलिया के एग्जिट के बाद टूटा ये शेयर, पिछले हफ्ते एक साल के शिखर पर था स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस सोलर कंपनी को NTPC से मिले धड़ाधड़ 2 ऑर्डर, उछले शेयर; 52वीक लो पर पहुंचे स्टॉक में आएगी तेजी?
बिग क्रैश! आशीष कचोलिया के एग्जिट के बाद टूटा ये शेयर, पिछले हफ्ते एक साल के शिखर पर था स्टॉक
BEL को मिला बड़ा ऑर्डर, डील्स की गति लगातार हो रही मजबूत; बुधवार को शेयरों पर दिख सकता है असर
