Closing Bell: सेंसेक्स 261 अंक उछला, निफ्टी 24,270 के पार बंद, ये हैं टॉप लूजर्स और गेनर्स
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार का समापन किया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि रियल्टी समेत अधिकांश सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली. बाजार की तेजी के बीच कई शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया, वहीं कुछ स्टॉक्स में बिकवाली भी हावी रही. आइए जानते हैं किन सेक्टर्स और शेयरों ने आज बाजार की दिशा तय की.
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 261.79 अंक यानी 0.34% की बढ़त के साथ 77,763.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 95.15 अंक यानी 0.39% चढ़कर 24,270.85 के स्तर पर क्लोज हुआ. आइए जानते हैं आज किन सेक्टर्स और किन शेयरों ने बाजार की इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान दिया.
इंडेक्स का कैसा रहा प्रदर्शन?
Nifty Auto, Nifty Media और Nifty PSU Bank को छोड़कर लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए. सबसे अधिक तेजी Nifty Realty में आई, जिसमें 2 फीसदी से अधिक का उछाल दर्ज किया गया.

ये हैं आज के टॉप गेनर्स
3 जुलाई को सबसे अधिक तेजी Oasis Securities Ltd के स्टॉक में देखी गई. 40 फीसदी के उछाल के बाद स्टॉक 1.96 रुपये पर पहुंच गया.

ये हैं आज के टॉप लूजर्स

102 शेयर में लगे अपर सर्किट
आज बाजार में कुल 3,436 शेयरों में कारोबार हुआ. इनमें से 1,823 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,513 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं 100 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. बाजार की मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 149 शेयर अपने 52 हफ्तों के नए उच्च स्तर पर पहुंचे, जबकि केवल 24 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर रहे. इसके अलावा 102 शेयर अपर सर्किट और 84 शेयर लोअर सर्किट में बंद हुए, जो बाजार में अलग-अलग शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें- वेदांता डीमर्जर शेयरों में बिकवाली, Power से Oil & Gas तक 8% तक गिरावट; वहीं इस शेयर में नॉनस्टॉप रैली
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Hindustan Zinc के शेयर में आई तेजी, इन 3 वजहों से निवेशकों ने की जमकर खरीदारी
HCLTech को मिला $1.14 अरब का मेगा कॉन्ट्रैक्ट, यूरोप की Fortune Global 50 कंपनी के साथ हुई बड़ी डील; रखें नजर
₹467 करोड़ के कैश पर बैठी है यह कंपनी, 5 साल में 60% CAGR से बढ़ा मुनाफा; अब कई देशों में कर रही है विस्तार
