AI से IT कंपनियों पर बढ़ा दबाव, CLSA ने TCS और Infosys की घटाई रेटिंग, इन स्टॉक पर हुआ बुलिश
CLSA ने भारतीय IT सेक्टर की बड़ी कंपनियों टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो और एमफेसिस पर सतर्क रुख अपनाया है. ब्रोकरेज ने AI से पारंपरिक IT सर्विसेज कारोबार पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई है. इसके चलते टीसीएस, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा को होल्ड, जबकि विप्रो और एमफेसिस को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी गई है.
Highlights
- CLSA ने TCS, Infosys और Tech Mahindra की रेटिंग घटाकर Hold की.
- Wipro और Mphasis को Underperform रेटिंग मिली.
- Persistent Systems और Coforge समेत Mid Tier IT Stocks पर CLSA का भरोसा कायम.
IT शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म CLSA ने अपना रुख सतर्क किया है. CLSA ने टीसीएस, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा की रेटिंग आउटपरफॉर्म से घटाकर होल्ड कर दी है. वहीं विप्रो और एमफेसिस को होल्ड से घटाकर अंडरपरफॉर्म किया गया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से ट्रेडिशनल IT सर्विसेज कारोबार पर दबाव बढ़ सकता है. दूसरी ओर मिडकैप और मिड टियर IT कंपनियों में बेहतर अवसर नजर आ रहे हैं.
IT कंपनियों पर क्यों घटाया भरोसा
CLSA का मानना है कि AI के कारण ट्रेडिशनल मैनेज्ड सर्विसेज कारोबार में कीमतों पर दबाव आ सकता है. इससे IT कंपनियों के पुराने कारोबार में कीमतों में गिरावट का दबाव बढ़ सकता है. इसके साथ ही वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण टेक्नोलॉजी खर्च की मांग भी कमजोर बनी हुई है. ब्रोकरेज के मुताबिक AI से मिलने वाले फायदे को पूरी तरह सामने आने में अभी लंबा समय लग सकता है.
टीसीएस इन्फोसिस और टेक महिंद्रा पर होल्ड रेटिंग
CLSA ने टीसीएस की रेटिंग आउटपरफॉर्म से घटाकर होल्ड कर दी है. हालांकि कंपनी का टारगेट प्राइस 2165 रुपये से बढ़ाकर 2326 रुपये किया गया है. इन्फोसिस को भी होल्ड रेटिंग दी गई है और इसका टारगेट प्राइस 1109 रुपये से बढ़ाकर 1147 रुपये किया गया है. टेक महिंद्रा को भी होल्ड रेटिंग दी गई है और इसका टारगेट प्राइस 1634 रुपये रखा गया है.
विप्रो और एमफेसिस पर अंडरपरफॉर्म की राय
CLSA ने विप्रो और एमफेसिस को लेकर ज्यादा सतर्क रुख अपनाया है. दोनों कंपनियों की रेटिंग होल्ड से घटाकर अंडरपरफॉर्म कर दी गई है. विप्रो का टारगेट प्राइस 157 रुपये से घटाकर 152 रुपये किया गया है. वहीं एमफेसिस के लिए 2113 रुपये का टारगेट प्राइस रखा गया है. CLSA के मुताबिक इन कंपनियों के कारोबार पर AI और मौजूदा IT सर्विसेज मॉडल में बदलाव का असर पड़ सकता है.
मिड टियर IT शेयरों पर ज्यादा भरोसा
CLSA ने मिड टियर IT कंपनियों को बड़ी कंपनियों के मुकाबले बेहतर स्थिति में बताया है. पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और कोफोर्ज पर हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी गई है. पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का टारगेट प्राइस 6166 रुपये से बढ़ाकर 6246 रुपये किया गया है. कोफोर्ज के लिए 2170 रुपये का टारगेट प्राइस रखा गया है. एलटीआईमाइंडट्री और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज पर भी आउटपरफॉर्म रेटिंग कायम रखी गई है.
यह भी पढ़ें- विजय केडिया ने लगाया ₹33 करोड़ का दांव! अगले ही दिन 17% उछला शेयर; क्या मिलेगा कमाई का मौका?
IT इंडेक्स में तीन दिन की गिरावट के बाद सुधार
CLSA की रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब निफ्टी IT इंडेक्स में लगातार तीन कारोबारी सत्रों में गिरावट आई थी. इस दौरान इंडेक्स करीब 3.94 फीसदी गिरा. एचसीएलटेक में 5.3 फीसदी, इन्फोसिस में 5 फीसदी और टीसीएस में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई. बुधवार सुबह IT शेयरों में हल्की रिकवरी देखने को मिली. निफ्टी IT इंडेक्स करीब 0.76 फीसदी बढ़ा, जबकि इन्फोसिस और एचसीएलटेक भी बढ़त में कारोबार करते दिखे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
विजय केडिया ने लगाया ₹33 करोड़ का दांव! अगले ही दिन 17% उछला शेयर; क्या मिलेगा कमाई का मौका?
सरकार के एक फैसले के बाद 3.5% तक चढ़े गैस स्टॉक्स, Adani Total Gas सहित इन शेयरों में तेजी
Eternal से Hindustan Zinc तक, इन 3 लार्जकैप कंपनियों ने Q1 में दिखाया दम; 268% तक उछला प्रॉफिट
